नशे के खिलाफ महिलाओं ने चलाया अभियान, बदमाशों ने महिला का सिर फोड़ा

बिलासपुर। बिलासपुर में नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश देने वाली महिलाओं पर बदमाश युवकों ने ईंट से हमला कर दिया। इस हमले में एक युवती के सिर में चोंटें आई है। पुलिस ने मामले में हमलावरों पर केस दर्ज कर लिया है। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की है। ग्राम लावर में रहने वाली बिंदिया केंवट (23) ने पुलिस को बताया कि वह गांव में छत्तीसगढ़ महिला सभा की सदस्य है। महिलाओं की समूह नशा विरोधी और शराब बंदी को लेकर गांव-गांव में मुहिम चला रही हैं। इसके तहत शनिवार की देर शाम गांव में लोगों को जागरूकता का संदेश देने के लिए निकली थी। उनके साथ महिलाएं भी थीं। सभी महिलाएं गांव के धनुवारपारा में पहुंचे थे।
तभी अरविंद उर्फ छोटू केंवट और अमित केंवट नाम के युवक आए। उन्होंने महिलाओं को शराबबंदी नहीं कराने की बात कहते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी, जिसका महिलाओं ने विरोध किया। दोनों युवक महिलाओं को नशे के खिलाफ अभियान चलाने का विरोध करते हुए गाली देने लगे, जिस पर महिलाओं ने उन्हें मना किया। फिर अचानक युवकों ने महिलाओं पर ईंट चलाना शुरू कर दिया। इस बीच ईंट बिंदिया के सिर में लग गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोंटें आई है। दोनों युवकों ने महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करते हुए झूमाझटकी भी की। महिलाओं के विरोध करने पर उन्होंने ईंट से हमला करना शुरू कर दिया। किसी तरह महिलाओं ने बीच-बचाव किया। फिर घायल युवती को अस्पताल लेकर गए। इसके बाद भी पुलिस ने हमलावरों पर साधारण मारपीट का केस दर्ज कर औपचारिकता निभाई है, जिसे लेकर महिलाओं में आक्रोश है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक