मुंबई के आसपास में स्थित ये ऑफबीट जगहें आपका मन मोह लेंगी

लाइफस्टाइल: मुंबई जिसे पूरे देश माया नगरी के नाम से जानता है। यह देश का एक ऐसा शहर है जो रात को भी नहीं सोता है। मुंबई में आधी रात को भी सड़कों पर कई लोग घूमते हुए नजर आ जाते हैं।
मरीन ड्राइव या गेटवे ऑफ इंडिया के पास हर समय कुछ न कुछ पर्यटक सैर-सपाटा करते हुए नजर आ जाते हैं, इसलिए मुंबई की नाइटलाइफ कई पर्यटकों को सोने तक नहीं देती है।
इस आर्टिकल में हम आपको मुंबई के आसपास में स्थित कुछ ऐसी ऑफबीट जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां एक बार घूमने के बाद हिमाचल, उत्तराखंड या जम्मू-कश्मीर को भूल जाएंगे। यहां आप परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ भी घूमने जा सकते हैं।
मुंबई के आसपास घूमने के लिए किसी बेहतरीन ऑफबीट जगह की बात होती है तो कोलाड का नाम जरूर शामिल रहता है। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में स्थित यह शहर पर्यटकों के बीच बेस्ट वीकेंड गेटवे के रूप में भी काफी फेमस है।
कोलाड कुण्डलिका नदी, सुकेली झरना, कुडा गुफाएं और ताला गड जैसी बेहतरीन जगहों के लिए काफी फेमस माना जाता है। शानदार छुट्टियां एन्जॉय करने के साथ-साथ यहां रिवर राफ्टिंग, बंजी जंपिंग, जेट स्की राइड, रिवर क्रॉसिंग और जीप लिंग जैसी मजेदार एक्टिविटी कर सकते हो। कोलाड के घने जंगलों में ट्रेकिंग और फोटोग्राफी का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
दूरी-मुंबई से कोलाड की दूरी 123 किमी है।
कामशेत 
मुंबई के आसपास में स्थित किसी रोमांचक और प्रकृति से भरपूर ऑफबीट जगह की बात होती है, तो सबसे पहले कामशेत का नाम जरूर लिया जाता है। खूबसूरत गांव और ग्रामीण परिवेश के रूप में फेमस यह स्थान हर समय घूमने के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन माना जाता है।
कामशेत का तापमान अन्य शहरों से काफी कम होता है, इसलिए यहां सैलानी भी घूमने पहुंचते रहते हैं। कामशेत में स्थित पावना झील, कोंडेश्वर मंदिर और भैरी गुफा जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर भी कर सकते हैं।यहां आप एडवेंचर एक्टिविटी भी एन्जॉय कर सकते हैं।
दूरी-मुंबई से कामशेत की दूरी 100 किमी है।
जव्हार 
मुंबई के आसपास में मौजूद किसी शानदार ऑफबीट हिल स्टेशन का जिक्र होता है तो जव्हार का नाम जरूर लिया जाता है। इस खूबसूरत शहर को कई लोग जौहर हिल स्टेशन के नाम से भी जानते हैं।
मनमोहक झरना, छोटे-बड़े पहाड़ और हरे-भरे नजारों से परिपूर्ण जौहर हिल स्टेशन परिवार, दोस्त और पार्टनर के साथ घूमने के लिए बेस्ट स्थान माना जाता है। जव्हार में मौजूद हनुमान प्वाइंट, जयसागर बांध, दबोसा झरना के साथ-साथ जय विला पैलेस जैसी बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां वीकेंड में पिकनिक मनाने के लिए कई लोग पहुंचते हैं।
दूरी-मुंबई से जव्हार की दूरी 134 किमी है।
कास पठार
कास पठार महाराष्ट्र की एक ऐसी जगह है जिसे छिपा हुआ खजाना माना जाता है। यूनेस्को विश्व प्राकृतिक विरासत स्थल के रूप में शामिल कास पठार एक बेहतरीन ऑफबीट डेस्टिनेशन भी माना जाता है।
कास पठार में दूर तक फैले सुंदर-सुंदर रंग-बिरंगे फूल एक खूबसूरत चादर जैसे लगते हैं, जिन्हें सिर्फ और सिर्फ निहारने का ही मन करता है। कहा जाता है कि यहां 850 फूलों की कई प्रजातियां पाई जाती हैं। यहां सबसे अधिक कपल्स घूमने के लिए पहुंचते हैं।
दूरी-मुंबई से कास पठार की दूरी 278 किमी है।
इसे भी पढ़ें: अगस्त में इन हसीन ऑफबीट समुद्री तटों का नजारा आपका मन मोह लेगा
सावंतवाडी हिल स्टेशन
सह्याद्रि पर्वतमाला के करीब में स्थित सावंतवाडी हिल स्टेशन खूबसूरती के मामले में काफी शानदार जगह है। महाराष्ट्र में हिल सिटी के नाम से फेमस सावंतवाडी को एक बेहतरीन ऑफबीट डेस्टिनेशन भी माना जाता है। इस हिल स्टेशन को प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत भी माना जाता है।
सावंतवाडी में मौजूद मोती तलाओ, सावंतवाड़ी पैलेस, मोती झील और आत्मेश्वर ताली जैसी जगहें चार चांद लगाने का काम करती हैं। सावंतवाडी के छोटे-बड़े पहाड़ों के बीच में ट्रेकिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं। यहां आप यादगार तस्वीरों को कैमरे में कैद भी कर सकते हैं।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक