नाइजीरिया में नाव पलटने से 26 लोगों की मौत, 44 लापता

अबुजा। नाइजीरिया में मध्य नाइजर प्रांत के मोकवा क्षेत्र में नाव पलटने से 26 लोगों की मौत हो गई, जबकि लगभग 44 लोग अभी भी लापता हैं। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना रविवार को मोकवा स्थानीय सरकारी क्षेत्र के गबाजीबो वार्ड में जब्बा और कैंजी बांधों के बीच हुई।
नाइजर प्रांत की आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी (एनएसईएमए) के प्रवक्ता इब्राहिम हुसैनी ने बताया कि नाव पर 100 से अधिक लोग सवार थे जो नाइजर नदी (पुरानी गबाजिबो) के दूसरी ओर अपने खेतों की ओर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि एजेंसी घटना स्थल पर खोज और बचाव अभियान चलाने के लिए मोकवा स्थानीय सरकारी अधिकारियों और स्थानीय गोताखोरों के साथ मिलकर काम कर रही है। उन्होंने कहा, ”अब तक 26 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 30 से अधिक लोगों को बचाया गया है। बचाव अभियान जारी है। बताया जाता है कि घटना के समय नाव पर 100 से अधिक लोग सवार थे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक