क्यों लगती है आधी रात को भूख

दुनिया में ऐसे लोगों की संख्या बहुत बड़ी है, जिन्हें अक्सर आधी रात को भूख लग जाती है। संभवत: आपके आसपास भी ऐसे कई लोग मौजूद होंगे। क्या आप जानते हैं कि कुछ लोगों को आधी रात को भूख क्यों लगती है? आखिर इसकी वजह क्या है? दरअसल ऐसा कई कारणों से होता है। अगर आप दिन में पौष्टिक खाना नहीं खाते हैं तो इस बात की ज्यादा संभावना है कि आपको आधी रात में भूख लगेगी। इसके अलावा अगर आप प्रोटीन युक्त आहार का सेवन नहीं करते हैं तो भी आपको आधी रात को भूख लग सकती है।इस समस्या से बचने के लिए आपको संतुलित आहार का सेवन शुरू कर देना चाहिए। सुबह के समय पौष्टिक और पेट भरने वाला नाश्ता करना चाहिए। दोपहर में पौष्टिक भोजन करना चाहिए और रात को हल्का भोजन करना चाहिए। अगर आप इस रूटीन का पालन करते हैं तो आप आधी रात की भूख से काफी हद तक बच जाएंगे। आधी रात को भूख लगने का एक कारण बोरियत भी है। कई लोगों को नींद पूरी न होने या फिर बोरियत के कारण भूख लगती है या यूं कहें कि उन्हें कुछ न कुछ खाने की लालसा होती है।
क्या तनाव से भूख बढ़ती है?
जीवन से जुड़ी तमाम समस्याओं के चलते कई लोगों को रात के समय ज्यादा तनाव भी होता है। इस तनाव से छुटकारा पाने के लिए वे घर में रखे स्नैक्स, केक या स्वादिष्ट चीजों को खाने की तरफ बढ़ते हैं। क्‍योंकि इसे खाने से उन्‍हें तनाव कम करने में मदद मिलती है। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ ईटिंग डिसऑर्डर में प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया कि देर रात स्नैकिंग तनाव से संबंधित है। स्टडी के मुताबिक, जो लोग देर रात कुछ खाते हैं, वे अपनी भावनाओं से निपटने की कोशिश कर रहे होते हैं।
गलत सोने का रूटीन
अगर किसी का सोने का रूटीन सही नहीं है तो इस बात की ज्यादा संभावना है कि उसे जंक फूड खाने की लालसा होगी। नींद की कमी आपको जंक फूड खाने के लिए मजबूर कर सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब आपका शरीर थका हुआ होता है तो यह कोर्टिसोल रिलीज करता है। कोर्टिसोल एक तनाव हार्मोन है, जो मीठे और मेदयुक्त खाद्य पदार्थों के लिए लालसा पैदा कर सकता है।
रात को भूख लगे तो क्या खाएं?
अगर आपको अक्सर देर रात को भूख लगती है, तो तले हुए आलू के चिप्स के बजाय आप बेक्ड रागी चिप्स, भुने मखाने, ज्वार के पफ और पॉपकॉर्न चुन सकते हैं। इसके अलावा आप चॉकलेट या केक की जगह गुड़ कुकीज, पीनट बटर, शुगर फ्री डार्क चॉकलेट और फ्रूट योगर्ट और सेब भी अपनी क्रेविंग में शामिल कर सकते हैं। सोडा या कोल्ड ड्रिंक के बजाय आप नींबू पानी या ताजे फलों का रस चुन सकते हैं।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक