थाने के बाथरूम से फरार हुआ हत्या मामलें का आरोपी

बड़वानी। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में पुलिस कर्मियों को बड़ी लापरवाही सामने आई है जहां एक आरोपी पुलिस के चंगुल से फरार हो गया है। आरोपी हत्या के मामले में सजा काट रहा था और पैरोल पर था। पैरोल से वापस नहीं आने पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था जिसके बाद पुलिस ने उसे फिर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। जहां से वह एक बार फिर फरार हो गया। दरअसल जमीन विवाद में पड़ोसी की हत्या के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी वरसिंह भिलाला को सजा सुनाई गई थी। इसी हत्या के आरोप में उसका पूरा परिवार जेल में बंद है। केंद्रीय जेल बड़वानी से आरोपी तीसरी बार पैरोल पर छूटा था। जिसके बाद वापस नहीं आने पर कोतवाली थाने में उसके खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। दर्ज मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था जहां से न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया था। जेल में दाखिल करने के दौरान आरोपी पेशाब घर से फरार हो गया। थाना प्रभारी बलदेव मुजलदा ने इस मामले में पूरी जानकारी दी है। फिलहाल कोतवाली पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
