वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा में रखें ये चीजे

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में सभी चीजों को ठीक और उचित जगह पर ही रखना चाहिए। घर का वास्तु ठीक हो तो इंसान को कभी भी तकलीफों का सामना नहीं करना पड़ता है और सभी काम बन जाते हैं। लेकिन अगर घर का वास्तु ही खराब होता है तो इंसान की जिंदगी में अनेकों प्रकार की तकलीफ है उत्पन्न हो जाती हैं। घर का वास्तु ठीक होना बहुत जरूरी है सही वास्तु इंसान की किस्मत खोल देता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार यह तीन चीजें उत्तर दिशा में ही रखनी चाहिए।
किचन
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का किचन उत्तर दिशा में ही रखना उचित होता है। इससे घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है मां अन्नपूर्णा हमेशा अपनी कृपा बरसाती रहती हैं। हालांकि इस बात का भी विशेष ध्यान रखें कि घर की उत्तर दिशा में कोई भी भारी चीज नहीं रखनी चाहिए और ना ही दीवारों में दरार आने देनी चाहिए।
अनुपयोगी चीजे
वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा में अनउपयोगी चीजें नहीं रखनी चाहिए क्योंकि उत्तर दिशा को धन के देवता कुबेर की दशा मानी गई है। उत्तर दिशा में वही चीजें रखें जो घर में बेहद अहम हो।
मुख्य दरवाजा
घर का मुख्य दरवाजा भी उत्तर दिशा में ही होना चाहिए ऐसा करने से घर में हमेशा सुख शांति और समृद्धि बनी रहती है। मां लक्ष्मी जी हमेशा अपनी कृपा बनाए रहती हैं कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है उत्तर दिशा में धन के देवता कुबेर की भी प्रतिमा लगानी चाहिए।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक