Top Newsभारतमध्य प्रदेशराज्य

कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

मुरैना। मध्य प्रदेश के सुमावली विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ वारंट जारी किया गया है। कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में वारंट जारी किया है। जिसके बाद कांग्रेस उम्मीदवार की मुश्किलें बढ़ गई है। यह पूरा मामला 2020 का बताया जा रहा है। मुरैना के सुमावली विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अजब सिंह कुशवाहा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। जानकारी के मुताबिक, अजब सिंह ने एक व्यक्ति से चुनाव लड़ने के लिए तीन लाख रुपए उधार लिए थे।

इसके बाद फिरयादी लगातार अपने पैसे मांग रहा था, लेकिन रुपए नहीं मिले। कुछ समय बाद एक चेक मिला, जो बाउंस हो गया। इसके बाद फरियादी ने कोर्ट की शरण ली। वहीं फरियादी ने निर्वाचन अधिकारी को एक पत्र लिखा है। जिसमें उसने गिरफ्तारी की मांग की है। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कल नाम वापसी का आखिरी दिन है। ऐसे में अजब सिंह कुशवाहा की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक