बीजेपी ने की रैली की घोषणा, प्रेसवार्ता में दी जानकारी

नारनौल। हरियाणा में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में जुट गई हैं। कभी जन संवाद तो कभी रैली के माध्यम से वे जनता को लुभाने में लगे हैं। इसी कड़ी में आज सत्ता सीन पार्टी बीजेपी ने भी जनता की नब्ज टटोलने के लिए एक रैली की घोषणा कर दी है। जिसमें नांगल चौधरी के विधायक डॉ अभय सिंह यादव ने एक प्रेस वार्ता कर 10 दिसंबर को जिला स्तरीय रैली का आयोजन की घोषणा की। नांगल चौधरी से विधायक डॉक्टर अभय सिंह यादव और बीजेपी के जिला अध्यक्ष दयाराम यादव ने अपने 9 साल के दौरान किए गए विकास कार्यों का बखान करते हुए बताया कि आने वाली 10 दिसंबर को जिला महेंद्रगढ़ के केंद्र बिंदु माने जाने वाले गांव डोंगरा अहिर में जिला स्तरीय एक बड़ी रैली का आयोजन किया है।

रैली का उद्देश्य जनता के विश्वास को देखना होगा। वहीं विधायक साहब ने यह दावा किया कि यह रैली अब तक के इतिहास की जिले में सबसे बड़ी रैली होगी। साथ ही विधायक ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य सांसद का चुनाव नहीं है। हालांकि इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि पार्टी हाईकमान जिस भी व्यक्ति को जो भी आदेश देगी वह चुनाव लड़ना ही होगा। इस रैली को लेकर कई तरह के मायने निकाले जा रहे हैं। इस पर भी विधायक ने कहा कि मकसद निकालना पत्रकारों का काम है।