डाइजेस्टिव हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

बॉडी सही से फंक्शन करे, इसके लिए डाइजेस्टिव सिस्टम दुरूस्त होना जरूरी है। जब खाना सही से ब्रेक डाउन नहीं होता है, तो शरीर को जरूरी आवश्यक पोषक तत्व नहीं मिलते हैं। इससे शरीर कमजोर हो सकता है। साथ ही, मल त्याग करने में भी परेशानी आती है। आज इस आर्टिकल में डॉक्टर दीक्षा भावसार बताएंगी कि डाइजेस्टिव हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए क्या करना चाहिए और क्या नहीं।
पानी पीना क्यों है जरूरी?
आमतौर पर लोगों का मानना है कि पानी शरीर से संबंधी कई तरह की समस्याओं से लड़ने में मदद करता है। पानी के कमी के कारण केवल डिहाइड्रेशन ही नहीं बल्कि पेट भी सूखने लगता है। पानी पीने से चेहरे पर ग्लो भी आता है। पाचन तंत्र को दुरूस्त रखने के लिए पानी जरूर पिएं।
पानी खाने को आसानी से ब्रेक डाउन करने में मदद करता है, जिससे आपकी बॉडी न्यूट्रिशन अब्जॉर्ब कर सके। डॉक्टर्स द्वारा कहा जाता है कि दिन में कम से कम 8 गिलास पानी पीना चाहिए, लेकिन यह मात्रा वजन, मौसम और आप कितने एक्टिव हैं, इस अनुसार अलग हो सकती है।
क्या बेहतर डाइजेशन के लिए एक्सरसाइज करना जरूरी है?
कहा जा सकता है कि डाइजेस्टिव सिस्टम में गड़बड़ी यानी शरीर पस्त। इसलिए पेट का सही होना जरूरी है। इसके लिए एक्सरसाइज करना शुरू कर दें। कम से कम 30 मिनट तक एक्सरसाइज करें। शुरुआत लाइट वेट एक्सरसाइज से करें। (एक्सरसाइज करने के फायदे)
कौन-से फूड्स डाइजेशन के लिए सही नहीं है?
आपको पता होना चाहिए कि कौन-से फूड्स हैं, जिन्हें आपका पाचन तंत्र पचा नहीं सकता है। हालांकि, यह व्यक्ति से व्यक्ति पर निर्भर करता है। चीज़, डीप फ्राइड फूड्स और फास्ट फूड्स डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए सही नहीं होते हैं।
एसिडिक फूड्स जैसे कॉफी, चाय, विनेगर और सिट्रस फ्रूट्स भी पाचन तंत्र के लिए समस्या पैदा कर सकता है। कुछ फूड्स ऐसे भी होते हैं, जो गैस पैदा करते हैं। इनमें बींस, पत्ता गोभी और कार्बोनेट ड्रिंक्स शामिल हैं।
जानें एक्सपर्ट की राय
खाना खाने के तुरंत बाद नहाना नहीं चाहिए। शरीर में मौजूद फायर एलिमेंट डाइजेशन के लिए जिम्मेदार होता है। ऐसे में जब आप कुछ खाते हैं, तब फायरए एलिमेंट एक्टिवेट हो जाता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है और खाना अच्छे से पचता है, लेकिन जब आप शॉवर लेती हैं, तो बॉडी टेंपरेचर लो हो जाता है, जिसके कारण डाइजेशन स्लो होने लगता है।
देर तक चलना और एक्सरसाइज करने से वात दोष को बढ़ा देती हैं, जिसके डाइजेशन सही से नहीं होता है। इसके कारण ब्लोटिंग हो सकती है। साथ ही, शरीर को न्यूट्रिशन नहीं मिलता है।
खाना खाने का भी एक समय होता है। दोपहर 12-2 बजे के बीच आपको खाने का सेवन करना चाहिए। इस समय पित्त हावी होता है, जो खाने को पचाने में मदद करता है।
रात को दही का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। दही कफ और पित्त दोष को बढ़ाता है। इसके कारण आपको परेशानी हो सकती है। इसलिए रात के बजाय दिन के दौरान दही खाएं।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक