क्या आप जानते है मालपुआ का इतिहास

पैनकेक की तरह दिखने वाला मालपुआ भारत का मशहूर स्वीट डिश में से एक है। बचपन में दादी-नानी अक्सर किसी खास ओकेजन पर इस डिश को बनाया करती थी। बच्चे और बड़े सभी आज भी इसे बेहद चाव से खाना पसंद करते हैं। समय के साथ इस डिश को बनाने में कई चीजों का इस्तेमाल किया जाने लगा है, लेकिन आप सिंपल आटे से इसे आसानी से बना सकती हैं। हालांकि, अब इसे मैदे से भी बनाया जाता है और चाशनी में डुबोने के बाद ड्राई फ्रूट्स से गार्निश किया जाता है। यही वजह है कि समय के साथ मालपुए का स्वाद बढ़ता ही चला गया।
त्योहारों के समय मालपुआ हर भारतीय घरों में बनाया जाता है। हालांकि, कई लोगों को लगता है कि मालपुआ सिर्फ भारत में ही बनाया जाता है, जबकि यह अन्य देशों में भी यह उतना ही मशहूर है। भारत के अलावा बांग्लादेश, नेपाल और पाकिस्तान जैसे देशों में मालपुआ बेहद पसंद किया जाता है। बता दें कि भारत का ये फेमस स्वीट डिश का इतिहास काफी पुराना है, तब इसे बनाने का तरीका भी अलग हुआ करता था। तो चलिए जानते हैं इसके इतिहास के बारे में और बताते हैं पहले उसे क्या कहा जाता था।
ऋग्वेद में सबसे पहले किया गया उल्लेख
चारों वेद में सबसे पुराना है ऋग्वेद, जहां सबसे पहले मालपुआ का उल्लेख ‘अपुपा’ के रूप में किया गया। शुरुआत में इसे जौ से बनाया जाता था। सबसे पहले घी में तलकर और फिर शहद में डुबोया जाता था। बता दें कि ऋग्वेद में भोजन एक महत्वपूर्ण पहलू हुआ करता था, जिसमें अपुपा का जिक्र किया गया। समय के साथ मालपुआ बनाने के तरीके में भी बदलाव आया। दूसरी शताब्दी में अपुपा को संशोधित किया गया था और उसे गेहूं के आटे, दूध, मक्खन, चीनी, इलायची जैसी चीजों को मिलाकर बनाया जाने लगा। दूसरी शताब्दी में इसका एक और नाम सामने आया। अब इसे ‘पुपालिके’ के नाम से परोसा जाने लगा। पुपालिके का अर्थ है गेहूं या चावल के आटे का एक छोटा केक जिसमें गुड़ भरकर घी में डीप फ्राई किया जाता है। कुछ स्थानों पर इसे ‘भरवां अपुपा’ भी कहा जाता था।
मालपुआ की एक नहीं कई हैं वैरायटी
जैसे-जैसे लोगों को मालपुआ का स्वाद मिलता गया, वैसे-वैसे इसमें कई वैरायटी भी देखने को मिली। यह भारतीय डिश जब दूसरे देशों में गया तो इसकी वैरायटी बदल गई। अंडे और मावा के साथ तैयार किया जाने लगा है। फेस्टिव सीजन और खास ओकेजन पर वहां मालपुआ अंडे और मावा तैयार कर परोसा जाता है। पाकिस्तान में मालपुआ खास कर इस तरीके से बनाया जाता है। वहीं बांग्लादेश में इस डिश को फल के साथ मैश करके बनाया जाता है। जब भी मालपुआ का बैटर तैयार किया जाता है तो उसके साथ केला या फिर अन्य फलों को मैश कर मिक्स किया जाता है। इसके अलावा नेपाल में भी मालपुआ बनाया जाता है। नेपाल में इसे ‘मारपा’ कहा जाता है, जिसे मैदा, केले, सौंफ के बीज, दूध और चीनी मिक्स कर बनाया जाता है। बता दें कि भारत में मालपुआ की लोकप्रियता किसी मिठाई से कम नहीं। खासकर दिवाली, ईद, होली पर यह हर घर में बनाया जाता है। यही नहीं पूरे भारत में इसे अलग-अलग नामों से जाना जाता है, लेकिन पकवान का स्वाद लगभग एक जैसा ही है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक