आलिया ने की बॉयफ्रेंड शेन के साथ सगाई, पिता अनुराग कश्यप ने रखी पार्टी, पहुंचे बॉलीवुड के ये सितारे

मशहूर फिल्म मेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप और उनके बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगरी की सगाई हो गई है। गुरुवार (3 अगस्त) को अनुराग ने मुंबई में सगाई की पार्टी रखी, जिसमें बॉलीवुड के सितारों का जमावड़ा लगा। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की बेटी सुहाना से लेकर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा तक सबने पार्टी में शिरकत की। आलिया बेहद खूबसूरत लग रहीं थी। सगाई से कई फोटो और वीडियो सामने आए हैं। इनमें आलिया व शेन ट्विनिंग करते हुए नजर आए।
अनुराग की बेटी ने ऑफ व्हाइट कलर का लहंगा कैरी किया था। इस पर मल्टी कलर की कढ़ाई हो रखी है। शेन भी मंगेतर को कॉपी करते हुए दिखे। उन्होंने आलिया से मैचिंग ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी थी। दोनों ने पैपराजी के सामने आकर भी जमकर पोज दिए। उल्लेखनीय है कि 22 वर्षीय आलिया ने इंस्टाग्राम पर शेन के साथ फोटो शेयर कर प्यार का इजहार किया था। एक फोटो दोनों के लिपलॉक किस की थी। आलिया ने अपनी रिंग को भी फ्लॉन्ट किया था।
सुहाना-खुशी ने ढाया कहर, इब्राहिम-पलक भी आए नजर
सुहाना ने साड़ी में महफिल लूट ली। सुहाना डार्क ब्लू कलर की साड़ी में पहुंची थीं। दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर ने भी खूबसूरती का जलवा बिखेरा। अनुराग की एक्स वाइफ कल्कि भी अपने दोनों बच्चों और पति के साथ सगाई में पहुंचीं। कल्कि सी ग्रीन साड़ी में कहर ढा रही थीं। अभिनेता सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान और श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी भी पार्टी में पहुंचे।
दोनों पिछले कुछ दिनों से अफेयर को लेकर चर्चाओं में हैं। पलक लाइट पिंक साड़ी में दिखीं, जिस पर सिल्वर डिजाइन थी। इब्राहिम ने व्हाइट शर्ट के साथ ब्लैक ब्लेजर और व्हाइट पैंट पहना था। एक्ट्रेस अलाया फर्नीचरवाला भी इस सगाई में नजर आईं। एक्टर वरुण धवन की भतीजी अंजनी ने भी सबका ध्यान खींचा। 23 साल की अंजनी अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक