Tiktok Ban Tik Tok को फ्रांस सरकार ने बैन कर दिया है

पेरिस: वीडियो शेयरिंग ऐप टिकटॉक (TikTok) को फ्रांस सरकार ने बैन कर दिया है. सरकार ने यह कार्रवाई निजता और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों से निपटने के लिए की है। टिक टॉक ऐप को सरकारी डिवाइसेज पर बैन कर दिया गया है। फ्रांस सरकार ने आदेश जारी किया है कि कोई भी सरकारी कर्मचारी ऐप का इस्तेमाल न करे। लोक सेवा मंत्री स्टानिस्लास गुएरिनी ने यह घोषणा की। मंत्री ने खुलासा किया कि साइबर सुरक्षा पहलू में प्रशासन को ये कदम उठाने होंगे। उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारियों के प्रोफेशनल फोन में टिक टॉक जैसे रिक्रिएशनल एप पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है। हाल ही में न्यूजीलैंड के सांसदों के फोन में टिक टॉक बैन कर दिया गया है। मालूम हो कि भारत में भी टिकटॉक पर बैन है। हमारे देश में 2020 से Tik Tok और WeChat पर भी बैन लगा दिया गया है।
