केरल ने लोकप्रिय अभिनेता इनोसेंट को नम आंखों से दी विदाई

कोच्चि (आईएएनएस)| केरल के लोगों ने मंगलवार को अपने सबसे बहुमुखी अभिनेताओं में से एक इनोसेंट को नम आंखों से विदाई दी। आज सुबह, उनके पार्थिव शरीर को त्रिशूर के इरिनजालाकुडा में उनके घर सेंट थॉमस कैथ्रेडल में रखा गया, जहां हजारों की संख्या में शोक-संतप्त लोग थे।
75 वर्षीय अभिनेता लगभग दो सप्ताह पहले अस्पताल में भर्ती हुए थे, इलाज के दौरान रविवार रात उनका निधन हो गया। उनके फैंस उन्हें उनके किरदारों के जरिए याद कर रहे है। 1972 में शुरू हुए पांच दशक के अपने शानदार करियर में उन्होंने 700 से अधिक फिल्मों में काम किया।
इनोसेंट को सम्मान देने के लिए उनके गृह नगर इरिंजलकुडा में सभी दुकानों और प्रतिष्ठानों ने सुबह 11 बजे तक अपने शटर गिरा दिए।
शव को घर से ले जाने से पहले केरल पुलिस ने राजकीय सम्मान दिया।
पांच दशकों तक लोगों का मनोरंजन करने वाले अभिनेता अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके किरदार आने वाले दशकों तक लोगों की यादों में बने रहेंगे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक