घाटी में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक की मौत, एक दर्जन लोग घायल

करोली। करौली राष्ट्रीय राजमार्ग 11 बी पर बथुआ खोह की घाटी में रविवार दोपहर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक जने की मौत हो गई वहीं एक दर्जन लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर सरमथुरा पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस से घायलों को करौली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के महाराजपुरा थानान्तर्गत सैंथरी गांव निवासी साहब सिंह बघेल (40) है। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के यात्री कैलादेवी दर्शन कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान करीब साढ़े 11 बजे बथुआ खोह की घाटी में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। घायलों की चीख-पुकार सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायलों को संभाला। पुलिस ने मृत साहबसिंह का पोस्टमार्टम कराकर शव उसके परिजनों को सौंप दिया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने के बाद हाइवे पर भीड़ जमा हो गई। लोगों की चीख पुकार सुनकर उनकी मदद के लिए लोग दौड़ पड़े। इस दौरान भीड़ के चलते कुछ देर के लिए हाइवे पर आवागमन प्रभावित रहा। राहगीरों ने घायलों की मदद की।
सभी लोग ग्वालियर क्षेत्र से कैलादेवी के दर्शन के लिए आए थे। माता के दर्शन के बाद ग्वालियर जा रहे थे। सभी लोग टै्रक्टर-ट्रॉली में सवार थे। इस दौरान सड़क पर एक बड़ा गड्ढा आ जाने से ट्रॉली चालक ने ट्रॉली को उससे बचाने का प्रयास किया। जिससे टै्रक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। आसपास से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना देकर घायलों केा अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। हादसे में हेमंत, सालिगराम, मीराबाई पत्नी दाताराम, विनोद पाल पुत्र दुर्गा प्रसाद, सतीश पुत्र सोरन सिंह, केशकानी पत्नी अजमेर सिंह, नारायण बघेल निवासी थाना गोहद, धर्मेंद्र पुत्र प्रकाश कुशवाह, झनका पुत्र सोबरन सिंह निवासी भदरौली थाना महाराजपुरा ग्वालियर, आशीष दुबे पुत्र राजेश दुबे पवई पाली थाना गौरवी जिला भिंड, मुल्लीसिंह भदरौली थाना महाराजपुरा ग्वालियर, अजमेर सिंह बघेल निवासी सैंथरी घायल हुए हैं।
