पॉश सोसाइटी में गिरी लिफ्ट, बुर्जुग महिला की मौत, लोगों में आक्रोश

नोएडा (आईएएनएस)। नोएडा के सेक्टर-137 स्थित पारस टियारा सोसाइटी में बड़ा हादसा हो गया। यहां तार टूटने से लिफ्ट सीधे 24 फ्लोर से गिरी और दो से तीन फ्लोर नीचे आकर ठहरी। जिससे लिफ्ट में मौजूद महिला को पैनिक अटैक आया और वो बेहोश हो गई।
जानकारी मिलने पर लिफ्ट को खोला गया। महिला को नजदीक के फेलिक्स अस्पताल में लाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना सेक्टर-142 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना शाम करीब सात बजे की है। महिला की उम्र 75 साल के आसपास बताई जा रही है।
सोसाइटी वाासियों ने बताया कि महिला परिवार के साथ करीब एक साल से रह रही थी। वह रोजाना की तरह ही लिफ्ट से नीचे कॉमन एरिया में आ रही थी।
घटना पर सोसाइटी के लोगों में आक्रोश है। लोगों ने बताया कि सोसाइटी के टावर 24 की लिफ्ट इससे पहले भी कई बार खराब हो चुकी है। कई बार मेनटेनेंस ऑफिस में कंप्लेट की जा चुकी है। यहां करीब 2,000 से ज्यादा फ्लैट हैं।
सोसाइटी के लोगों ने कॉमन एरिया में जमकर हंगामा किया। बिल्डर और मेनटेनेंस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही मेनेटेनेंस ऑफिस को तुरंत रिजाइन देने के लिए कहा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया।
घटना के बाद से लोगों में डर है। वो अपने फ्लैट तक सीढियों से जा रहे हैं। सोसाइटी वासी अर्जुन ने बताया कि यहां स्टूडियो टावर में 600 से ज्यादा फ्लैट हैं। एक लिफ्ट खराब है सिर्फ एक लिफ्ट काम कर रही है। ऐसे में काफी दिक्कत हो रही है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक