पंजाब पुलिस के कैट गुरुमीत सिंह पिंकी की मौत

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस के कैट गुरुमीत सिंह पिंकी की बुधवार को चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। जानकरी के अनुसार पूर्व पुलिस कैट गुरमीत सिंह पिंकी की डेंगू के कारण मौत हुई है। पंजाब में आतंकवाद के दौरान गुरमीत सिंह पिंकी पुलिस मुखबिर थे, जिन्हें बाद में पुलिस इंस्पेक्टर बना दिया गया। उन्हें पिंकी कैट भी कहा जाता है। खालिस्तानी आतंकवादी जगतार सिंह हवारा को दो बार गिरफ्तार करने के बाद पिंकी को प्रसिद्धि मिली। उन्हें 2001 में लुधियाना में अवतार सिंह गोला नामक व्यक्ति की हत्या के लिए आजीवन कारावास की सजा हुई थी, लेकिन सरकार की मेहरबानी से सात साल बाद वे रिहा हो गए। बताया जा रहा है कि उनकी बेटी विदेश में रहती है, जिसके लौटने के बाद ही उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक