शरारती तत्वों ने फूंकी पराली, अफसरों ने किसान पर लगा दिया जुर्माना

वाराणसी। शरारती तत्वों ने पराली फूंक दी, लेकिन कृषि विभाग के अधिकारियों ने बिना पुख्ता जानकारी किए किसान पर ही जुर्माना लगा दिया। सैलेलाइट से पराली जलने की तस्वीर सामने आने के बाद विभाग ने जांच-पड़ताल किए बगैर किसान पर जुर्माना ठोक दिया। इससे अन्नदाताओं में आक्रोश है। मिर्जापुर जिले के भैसा गांव निवासी संतोष कुमार त्रिपाठी का क्षेत्र डौमैला गांव में खेत है।

शुक्रवार को शरारती तत्वों ने उनके खेत की पराली में आग लगा दी। सूचना पर शनिवार को एडीओ (एजी) कृष्णा सिंह, किसान सहायक श्याम बिहारी मौर्या व इलाकाई लेखपाल मौके पर पहुंचे। देखा तो संतोष कुमार त्रिपाठी के 17 बिस्सा खेत में पराली जलाई गई थी। एडीओ (एजी) ने किसान से फोन पर बात की। उन्होंने बताया कि वे बाहर रहते हैं। किसी शरारती तत्व ने उनके खेत में आग लगा दी होगी। कृषि विभाग व राजस्वकर्मियों ने उनकी नहीं सुनी और किसान पर 2500 रुपये जुर्माना लगा दिया।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक