राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का जिला स्तरीय ओरिएंटेशन कार्यशाला

दंतेवाड़ा। उल्लेखनीय है कि नेशनल काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी कम्युनिकेशन, विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा 31वीं राष्ट्रीय बाल दिवस कांग्रेस 2023 के लिए ‘‘स्वास्थ्य और कल्याण के लिए पारिस्थितिकी तंत्र को समझना‘‘ विषय वस्तु चयनित किया गया है। इस संबंध में राज्य स्तर पर छत्तीसगढ़ विज्ञान व प्रौद्योगिकी परिषद व स्कूल शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन रायपुर की ओर से संयुक्त रूप से कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत जिला शिक्षा अधिकारी दन्तेवाड़ा प्रमोद ठाकुर के मार्गदर्शन पर जिला स्तरीय ओरियंटेशन कार्यशाला स्वामी आत्मानंद हिन्दी शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, दन्तेवाड़ा में आयोजित किया गया। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस जिला समन्वयक बीबी चक्रवर्ती ने इस संबंध में जानकारी दी है कि बच्चों में वैज्ञानिक तथा रिसर्च दृष्टिकोण विकसित करने हेतु प्रोजेक्ट के माध्यम से यह प्रतियोगिता आयोजित किया जाता है। इसके लिए 10 से 14 वर्ष आयु व 14 से 17 वर्ष आयु बच्चों के लिए जूनियर एवं सीनियर दो वर्ग में हर विद्यालय से चार समूह दल के रूप में पंजीयन किया जाता है।
उक्त कार्यशाला में तकनीकी विशेषज्ञ के रूप में दंतेश्वरी शासकीय पीजी महाविद्यालय से वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रमुख प्रोफेसर राजीव पाणिग्रही, मनोविज्ञान विभाग के प्रमुख डॉ दिनेश लहरी, जंतु विज्ञान विभाग के सहायक प्रोफेसर दुष्यंत तरम ने रिसर्च मेथोडोलॉजी, प्रोजेक्ट मेकिंग, प्रश्नोत्तरी, ईको सिस्टम, वैज्ञानिक तथा तकनीकी विषय पर संक्षिप्त रूप से जानकारी दी। साथ ही भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के भारतीय विज्ञान कांग्रेस संस्था के विशेषज्ञ तथा व्याख्याता अमुजुरी विश्वनाथ ने राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत प्रोजेक्ट विकास गतिविधियों पर रिसर्च व प्रश्नोत्तरी के माध्यम से चर्चा करते हुए कहा कि छात्रों की शंकाओं व जिज्ञासा का समाधान करने तथा उनके अपने नवाचार आइडिया को प्रोत्साहित कर समाज हित में लाने में शिक्षक का सहयोग जरूरी है। इस अवसर पर एनसीएससी जिला सहायक समन्वयक राजेंद्र प्रसाद साहू, भौतिक विज्ञान व्याख्याता पार्थ सरकार तथा जिले के चारों विकासखंडों से शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिका एवं छात्र उपस्थित थे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक