पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए और योजनाएं जरूरी…

नई दिल्ली : संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन ने पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पर्यटन दिवस मनाने की घोषणा सन् 1980 में की थी। पहला विश्व पर्यटन दिवस 27 सितंबर 1980 को मनाया गया था। वैश्विक महामारी कोरोना ने दुनियाभर के पर्यटन क्षेत्र को बहुत बुरी तरह प्रभावित किया है। इससे उन देशों की आर्थिक व्यवस्था को भी भारी हानि हुई है, जो देश पर्यटन स्थलों के धनी हैं। हमारा देश भी इसमें शामिल है, लेकिन धीरे-धीरे पर्यटन क्षेत्र पटरी पर आ रहा है या आ भी गया है। इस बार के विश्व पर्यटन दिवस की थीम है ‘पर्यटन और हरित निवेश’। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यावरण संरक्षण भी जरूरी है। कुछ और योजनाएं शुरू की जानी चाहिए।
-राजेश कुमार चौहान, सुजानपुर टीहरा


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक