
मुंबई : एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फैमिली के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेशन की झलक साझा की है। करीना ने ये तस्वीरें स्विट्जरलैंड से अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। करीना गोल्डन वेलवेट ड्रेस और बालों में लाल गुलाब लगाए दिखीं। उन्हें सिग्नेचर स्मोकी-आई मेकअप किया था। करीना के पति एक्टर सैफ अली खान रेड कार्नेशन के साथ सफेद टक्सीडो में जंच रहे थे।

उन्होंने बच्चों के साथ सेल्फी के लिए अलमारी के शीशे के सामने पोज दिया। उनके दोनों बेटे तैमूर और जेह भी साथ थे। तैमूर को ब्राउन कलर का सूट पहने हुए बालों को ब्रश करते देखा जा सकता है। जेह अपने बड़े भाई को घूर रहा था। वह स्वेटर और पैंट में बेहद क्यूट लग रहा था। बता दें कि करीना और सैफ की शादी को 11 साल हो गए हैं।
दोनों ने ‘एलओसी कारगिल’ (2003) और ‘ओमकारा’ (2006) में साथ काम किया है, लेकिन 2008 की फिल्म ‘टशन’ के सेट पर उन्हें प्यार हो गया और 16 अक्टूबर 2012 को शादी के बंधन में बंध गए। साल 2016 में वे तैमूर के माता-पिता बने और फरवरी 2021 में उन्होंने जेह का स्वागत किया।
नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।