झोंपड़ी में लगी आग, पति के सामने जिंदा जल गई पत्नी

राजगढ़। सिरमौर जिला के तहत विकास खंड राजगढ़ की ग्राम पंचायत दाहन के रुग गांव में एक अस्थायी झोंपड़ी में आग लगने से एक महिला जिंदा जल गई। इसके अलावा आग की चपेट में आने से 7 बकरियों की भी मौत हो गई। हादसा वीरवार रात को पेश आया। जानकारी के अनुसार रुग निवासी देवेंद्र सिंह ने गर्मी के मौसम में अपने घोड़ों व बकरियों के लिए गांव के साथ लगते जंगल में लकड़ी व घास से एक अस्थायी झोंपड़ी बनाई थी। झोंपड़ी की छत पर बारिश से बचने के लिए प्लास्टिक की तिरपाल डाली गई थी। देवेंद्र सिंह व उसकी पत्नी भी कभी-कभी इसी झोंपड़ी में रहते थे।
वीरवार देर रात देवेंद्र सिंह की पत्नी मेहंदी देवी नहा कर अंदर लोहे की एक अंगीठी में आग सेंक रही थी। इसी बीच आग सेंकते समय अंगीठी पर लगा ढक्कन खोल दिया। ढक्कन उठाते ही एकदम आग की लपटें निकलीं और घास से बनी झोंपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग चारों तरफ फैल गई। झोंपड़ी के अंदर बंधा घोड़ा रस्सी तोड़ कर बाहर निकल गया जबकि मेहंदी देवी झोपड़ी के अंदर फंस गई। जिस समय आग लगी देवेंद्र झोंपड़ी के बाहर नहा रहा था। आग देख कर उसने अपनी पत्नी को बचाने का अथक प्रयास किया लेकिन झोंपड़ी के अंदर आग पूरी तरह से फैल चुकी थी। आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठ रही थीं। इस कारण देवेंद्र सिंह झोपड़ी के अंदर नहीं जा पाया और उसकी पत्नी उसकी आंखों के सामने जिंदा जल गई।
चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग सहायता के लिए मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक मेहंदी देवी झोंपड़ी के अंदर पूरी तरह झुलस कर अपनी जान गंवा चुकी थी। इसके साथ ही झोंपड़ी में 7 बकरियां भी बंधी थीं, जो हादसे का शिकार हो गईं। पुलिस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। एसडीएम राजगढ़ राज कुमार ठाकुर के अनुसार मृतक के परिजनों को प्रशासन की ओर से 25 हजार की फौरी राहत राशि प्रदान की गई है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक