Xiaomi MIX Flip फोन आईएमईआई सर्टिफिकेशन के साथ जाने डिटेल

,फोल्डेबल के साथ-साथ फ्लिप फोन का चलन भी बढ़ रहा है। कुछ समय पहले सैमसंग और ओप्पो ने अपने फ्लिप फोन बाजार में लॉन्च किए हैं। वहीं, अब खबर मिल रही है कि Xiaomi भी बाजार में एक नया फ्लिप डिवाइस पेश कर सकता है जिसका नाम Xiaomi MIX Flip है। दरअसल इसे IMEI सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। आइये इस लिस्टिंग को और विस्तार से समझते हैं।

Xiaomi MIX Flip IMEI लिस्टिंग
Xiaomi का नया फ्लिप फोन मॉडल नंबर 2311BPN23C के साथ IMEI डेटाबेस पर देखा गया है।
इस लिस्टिंग में यह भी पता चला है कि डिवाइस का नाम मिक्स फ्लिप होगा।
इसके अलावा डिवाइस के बारे में कोई अन्य जानकारी सामने नहीं आई है।
हालाँकि, Xiaomi MIX Flip के कुछ खास फीचर्स टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन द्वारा साझा किए गए हैं।
Xiaomi MIX Flip फोन IMEI सर्टिफिकेशन में देखा गया
कैसा होगा Xiaomi MIX Flip फोन?
लिस्टिंग में Xiaomi MIX Flip फ्लिप फोन के स्पेसिफिकेशन सामने नहीं आए हैं, लेकिन कहा जा रहा है कि यह डिवाइस हाल ही में लॉन्च हुए Samsung Galaxy Z Flip 5, Motorola रेज़र 40 और ओप्पो फाइंड N3 Flip को टक्कर दे सकता है।
टिप्सटर के मुताबिक, कंपनी फोन में दमदार परफॉर्मेंस और दमदार कैमरा एक्सपीरियंस का कॉम्बो ला सकती है।
फोन को लेकर लीक में कहा गया है कि Xiaomi MIX Flip बेहद हल्का और पतला डिवाइस हो सकता है।
इसमें यूजर्स को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर मिल सकता है।
कंपनी इसमें LED फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दे सकती है, जिसमें 3X ऑप्टिकल जूम के साथ टेलीफोटो सेंसर लगाया जा सकता है।
अंत में आपको यह भी बता दें कि डिवाइस की एंट्री साल 2024 की शुरुआत में होने का अनुमान लगाया जा रहा है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक