Akshay Kumar की इन फिल्मों ने की थी धुआंधार कमाई, क्या OMG 2 भी हो पाएगी इस लिस्ट में शामिल

मुंबई | अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। जिसने अब तक 43 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। ऐसे में क्या एक्टर की ये फिल्म उनकी पहली ब्लॉकबस्टर फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी।
2.0 – अक्षय कुमार और रजनीकांत की यह फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। जिसमें मोबाइल इस्तेमाल के बुरे प्रभावों के बारे में बताया गया था। फिल्म ने वर्ल्डवाइड ग्रॉस 665 करोड़ और डोमेस्टिक नेट कलेक्शन (हिंदी) 190 करोड़ का बिजनेस किया।
गुड न्यूज़ – अक्षय कुमार, करीना कपूर, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ स्टारर एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म थी। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। फिल्म ने वर्ल्डवाइड ग्रॉस 317 करोड़ और डोमेस्टिक नेट कलेक्शन (हिंदी) 205 करोड़ कमाए।
टॉयलेट: एक प्रेम कथा- अक्षय कुमार भूमि पेडनकर की इस फिल्म में उस महिला की कहानी दिखाई गई थी. जो अपने पति के घर में शौचालय की मांग करती है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड ग्रॉस: 314 करोड़ और डोमेस्टिक नेट कलेक्शन (हिंदी) 134 करोड़ कमाया।
सूर्यवंशी- इस फिल्म में अक्षय कुमार एक बार फिर पुलिसवाले की भूमिका में नजर आये. जो देश में शत्रुओं का सफाया करते हुए अवतरित हुए। फिल्म ने वर्ल्डवाइड ग्रॉस 294 करोड़ और डोमेस्टिक नेट कलेक्शन (हिंदी) 195 करोड़ कमाए।
हाउसफुल 4- अक्षय कुमार की ये फिल्म एक कॉमेडी फिल्म थी। जिसमें पुनर्जन्म की कहानी नजर आती है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड ग्रॉस 292 करोड़ और डोमेस्टिक नेट कलेक्शन (हिंदी) 208 करोड़ कमाए।
रुस्तम- अक्षय कुमार की ये फिल्म एक नौसेना अधिकारी की असल जिंदगी पर आधारित थी। जो अपनी पत्नी के प्रेमी की हत्या करने के बाद खुद को पुलिस के हवाले कर देता है। यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी। यही वजह है कि फिल्म ने वर्ल्डवाइड ग्रॉस पर 218 करोड़ और डोमेस्टिक नेट कलेक्शन (हिंदी) पर 127 करोड़ की कमाई की।
केसरी- एक्टर की ये कहानी उन 21 सिखों पर आधारित है। जिसकी सेना ने 1897 में 10,000 अफगानों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। फिल्म ने वर्ल्डवाइड ग्रॉस पर 208 करोड़ और डोमेस्टिक नेट कलेक्शन (हिंदी) के मुताबिक 155 करोड़ का कलेक्शन किया था।
पैडमैन- इस फिल्म में अक्षय कुमार ने उस शख्स का किरदार निभाया था। जो सेनेटरी पैड मशीन बनाकर गांव में रहने वाली महिलाओं को सस्ते सेनेटरी पैड मुहैया कराने की कोशिश करती हैं। फिल्म ने वर्ल्डवाइड ग्रॉस 202 करोड़ और डोमेस्टिक नेट कलेक्शन (हिंदी) के हिसाब से 81 करोड़ की कमाई की।
