95 बटालियन CRPF और सृजन सामाजिक विकास न्यास की ओर से चलाया गया स्वच्छता अभियान

वाराणसी। 95 बटालियन सीआरपीएफ, सृजन सामाजिक विकास न्यास एवं नगर निगम के संयुक्त तत्वाधान में 16 अक्टूबर सोमवार को अस्सी घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव कार्यक्रम में जवानों एवं सृजन सामाजिक विकास न्यास के सदस्यों तथा नगर निगम के सफाई कर्मियों के साथ झाड़ू लगाते हुए अगुवाई कर रहें थे एवं सुरेंद्र चौधरी पुलिस उपमहानिरीक्षक रेंज चंदौली, कमांडेंट 95 बटालियन अनिल कुमार वृक्ष के दिशा निर्देश में 95 बटालियन केंद्रीय पुलिस बल, सृजन सामाजिक विकास न्यास, नगर निगम के संयुक्त तत्वाधान में अस्सी घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सौरभ श्रीवास्तव कैंट विधायक थे तथा विशिष्ट अतिथि सुजय यादव सहायक कमांडेंट 95 बटालियन थे।

गंगा हरितिमा अभियान के ब्रांड एंबेसडर एवं सृजन सामाजिक विकास न्यास के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की एवं अस्सी घाट पर उपस्थित सीआरपीएफ के सभी जवानों नगर निगम के सफाई कर्मियों के सदस्य गण तथा आम जनमानस को गंगा को स्वच्छ रखने के लिए शपथ दिलवाई। साथ- साथ लोगों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित किया गया। स्वच्छ भारत का पूरा करेंगे सपना, अपने कार्यों से साफ रखेंगे देश अपना। भारत विश्व गुरु बनेगा, जब भारत स्वच्छता की ओर बढ़ेगा। हर नागरिक का एक ही सपना, स्वच्छ बने भारत अपना। हर व्यक्ति का एक ही सपना, स्वच्छ बने भारत अपना, इसी उद्देश्य से स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। 95 बटालियन के निरीक्षक रामकुमार, प्रवीण सिंह के साथ 95 बटालियन के जवानों ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया, नगर निगम के निरीक्षक दिवाकर पांडे व कर्मचारी आदि लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा सृजन सामाजिक विकास न्यास के वरिष्ट सदस्य कपीन्द्र तिवारी भी सम्लित हुए।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक