लापता प्रेमी जोड़े का जंगल में मिला शव

मध्यप्रदेश।�मध्यप्रदेश में लापता प्रेमी जोड़े का जंगल में शव पाया गया है। दोनों का शव लगभग 20 दिन पुराना बताया गया है। एक माह पूर्व यह प्रेमी जोड़ा घर से लापता हो गया था। इनका शव स्थानीय लोगों ने गली हुई अवस्था में देखा। जिसके बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल से शव को बरामद किया।
प्रेमी जोड़े का शव जंगल में पाए जाने के बाद सनसनी फैल गई। दोनों का शव गांव के बाहर पेड़ पर एक ही रस्सी में फांसी के फंदे पर पाया गया है। दोनों का शव लगभग 20 दिन पुराना बताया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि छतरपुर के नयाखेरा निवासी मनीष रैवार उम्र 20 वर्ष का तीन बच्चों की मां व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जग्गोबाई रैकवार उम्र 35 वर्ष के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों घर से 6 सितम्बर को लापता हो गए थे। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों के परिवार ने इस संबंध में पुलिस को लापता होने की सूचना भी नहीं दी थी। शनिवार की शाम जब चरवाहे जंगल पहुंचे मवेशियों को चराने के लिए पहुंचे तो दोनों के शव को पेड़ में फांसी के फंदे पर लटके हुए पाया।
जंगल पहुंचे चरवाहों ने दोनों के शव मिलने की जानकारी पुलिस को दी। दोनों का शव एक ही रस्सी पर झूलते हुए पाए जाने पर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। जानकारी मिलने पर मौके पर एएसआई रामप्रकाश प्रजापति और आरक्षक गणेश अहिरवार पहुंचे। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक यह मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का लग रहा है किंतु ऑनर किलिंग की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। क्योंकि परिजनों ने इनके लापता होने की सूचना भी थाने में दर्ज नहीं करवाई थी। पुलिस विभिन्न पहलुओं की जांच में जुट गई है। पीएम के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।