पश्चिमी यमुना नहर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शख्स का शव

इंद्री। शहर से होकर गुजरने वाली पश्चिमी यमुना नहर में एक व्यक्ति का शव मिला है। शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में सन्नाटा छा गया। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई। इस बारे पुलिस ने सभी पुलिस थानों में शव की शिनाख्त के लिए सूचना भेज दी है।

हलांकि पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। एसआई गुरतेज का कहना है सूचना मिली थी कि पश्चिमी यमुना नहर में एक व्यक्ति का शव तैर रहा है। जिसको राहगीरों की मदद से बहार निकाला गया। उसके शरीर पर कोई भी चोट के निशान नहीं मिले, न ही उसके पास से कोई भी दस्तावेज मिले हैं। इस वजह से शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव को करनाल के पोस्टमार्टम के लिए करनाल के कल्पना चावला में भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक