जमशेदपुर में बढ़ गये हैं अपराध, बाजार में बेचा जा रहा गरीबों का अनाज: बाबूलाल मरांडी

झारखण्ड | मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में आदिम जनजातियों की डायरिया से मौत हो रही है और स्वास्थ्य मंत्री के गृह क्षेत्र में डेंगू-मलेरिया के सर्वाधिक मरीज मिल रहे हैं। जब मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था दम तोड़ रही है तो पूरे राज्य का क्या हाल होगा। ये बातें पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने साकची के बोधि मंदिर मैदान में आयोजित संकल्प यात्रा को संबोधित करते हुए सोमवार को कहीं। उन्होंने झारखंड सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य के मुखिया का नारा है-हेमंत है तो हिम्मत है। फिर ईडी का नोटिस देख मुख्यमंत्री क्यों घबरा रहे हैं। यहां उनकी हिम्मत कहां चली गई, जो हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की खामियों को बताने के लिए संकल्प यात्रा के जरिए जनता के बीच भाजपा जा रही है। हेमंत सरकार जब बनी थी तो लंबे-चौड़े वादे किए थे। रघुवर सरकार ने किसानों को फसल बीमा देने का काम किया था, जबकि हेमंत ने उसे बंद कर दिया। गरीब मरीजों का आयुष्मान कार्ड नहीं बन रहा है। अगर भाजपा की सरकार बनी तो घर-घर जाकर कर्मचारी गरीबों का आयुष्मान कार्ड बनाएंगे और उनका इलाज भी कराएंगे। 108 एंबुलेंस सेवा का हाल खस्ता है और मरीजों का इसका लाभ नहीं मिल रहा है। गरीबों के हिस्से का अनाज बाजार में बेचा जा रहा है। राज्य में कानून-व्यवस्था की लगातार बिगड़ती जा रही है। पुलिसवाले बालू लदी गाड़ियों को पकड़ रहे हैं। बालू घाटों की नीलामी सरकार नहीं कर रही है। बहू-बेटियां इस राज्य में सुरक्षित नहीं हैं। इसलिए अपराधमुक्त सरकार बनाना है तो भाजपा के साथ आना होगा।
सरकार बनाने का संकल्प लें
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने पोटका प्रखंड के कालिकापुर में भी संकल्प यात्रा को संबोधित किया। मरांडी ने भीड़ से आह्वान करते हुए कहा कि गरीबों का हक बचाने व विकास के लिए 2024 में केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प लें।
महिला गैलरी में सीटें खाली
जनसभा को लेकर मैदान में 500 से अधिक कुसियां लगाई गई थीं, लेकिन महिला गैलरी में एक-दो लाइन को छोड़ बाकी कुर्सियां खाली रह गईं। चर्चा होती रही कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का गृह क्षेत्र रहने के बाद भी भीड़ न जुटना, पार्टी में खेमेबाजी को दर्शाता है


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक