गोडवाड़ दमामी युवा शक्ति संगठन की हुई बैठक, कार्यकारिणी का किया गठन

पाली। फालना स्थित मां सरस्वती माता मंदिर नीलकंठ प्रांगण में गोडवाड दमामी युवा शक्ति संगठन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संस्था की कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में युवाओं ने समाज के उत्थान के लिए अपने विचार रखे। जिसमें शिक्षा के प्रचार-प्रसार को महत्वपूर्ण लक्ष्य माना गया। साथ ही संगठन युवाओं को संगठित करने का लक्ष्य भी रखा गया। कार्यकारिणी का गठन ध्वनिमत से किया गया। जिसमें जय नारायण बलवाना, उप संरक्षक विकास सिपा, अध्यक्ष कैलाश गोयल, सचिव अजय गहलोत, उप सचिव प्रवीण खिमाड़ा, उपाध्यक्ष महेन्द्र खिमड़ा, अमृत फालना, कोषाध्यक्ष भंवरलाल कलावंत, प्रचारक एवं मीडिया प्रभारी श्रवण चौहान, प्रशासक भंवर किशोर जी, संगठन मंत्री प्रकाश सांडेराव, समालोचक श्रवण कुमार, रंजीत फालना, सलाहकार जितेंद्र फालना, सह संगठन मंत्री महिपाल बनाए गए। इस दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने नए पदाधिकारियों को बधाई दी।
