मां अम्बे के जयकारे और बाजे गाजे के साथ निकली चुनरी यात्रा

महासमुंद। गुरुवार शाम 6 हाईस्कूल मैदान से मा अम्बे के जयकारे लगाते हुए बाजे-गाजे के साथ भक्ति गीतों की धुन पर थिरकते हुए भव्य चुनरी यात्रा निकली। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि महिलांग, सभापति बबलू हरपाल और गरबा नाइट आयोजन समिति के पदाधिकारी, सदस्यों और शहर के नागरिकों साथ नगर की कुल देवी माँ महामाया माता में 51 मीटर की चुनरी चढ़ाने के लिए यात्रा निकली करीब रात 9 बजे मंदिर पहुंच माता में चुनरी चढ़ाकर माता का आशीर्वाद लिया।

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग ने माता से सभी लोगों के सुख समृद्धि की कामना की। चुनरी यात्रा में पालिका के पार्षदों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। यात्रा नेहरु चौक, स्वामी चौक, अम्बेडकर चौक, बस स्टैंड, बिठोबा टॉकीज चौक से होते हुए महामाया मंदिर पहुंची।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक