महिलाओं की उंगलियों से जानें, पति और घर के लिए होगी वे कितनी भाग्यशाली

ज्योतिष शास्त्र के ही एक प्रकार सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के संपूर्ण शरीर की बनावट को देखकर उसके स्वभाव, गुण आदि का आंकलन किया जाता है। इनके आधार पर व्यक्ति के स्वभाव, गुणों और भविष्य के बारे में बताया जा सकता है। आज इस कड़ी में हम बात करने जा रहे हैं महिलाओं के उंगलियों के संरचना की जिससे उनके गुणों को समझा जा सकता हैं। हर लड़के के मन में विचार आता है कि उसे जीवनसाथी के रूप में एक गुणी और उसके परिवार को संभालने वाली पत्नी मिले ताकि उसकी जीवन में खुशहाली बनी रहे। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, लड़कियों या महिलाओं की अंगुलियों की बनावट के आधार पर ये जाना जा सकता है, वे अपने जीवन साथी के लिए कितनी भाग्यशाली साबित होंगी। आइये जानते हैं इसके बारे में…
छोटी और पतली उंगलियां होना
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार यदि किसी लड़की की उंगलियों का आगे का हिस्सा पतला तथा सारे पर्व एक समान हों तो ऐसी लड़कियों का दांपत्य जीवन खुशहाल होता है। ये अपनी पति की हर छोटीबड़ी बात का ख्याल रखती हैं तथा इनके होने से ससुराल का माहौल खुशनुमा बना रहता है। वहीं ऐसी उंगलियों वाली लड़कियां पैसे खर्च करने के मामले में बड़ी कंजूस होती हैं।
मोटी और छोटी उंगलियां
हस्तरेखा शास्त्र की मानें तो, जिन महिलाओं के हाथ की उंगलियां मोटी और साथ में छोटी भी हों तो ऐसी महिलाएं अपनी ही धुन में मस्त रहती हैं। ऐसी महिलाएं साफ दिल की होती हैं। माना जाता है कि इस आकार की उंगली वाली महिलाएं छल कपट से दूर रहती हैं। हालांकि मोटी और छोटी उंगली वाली महिलाओं के बारे में यह भी माना जाता है कि ऐसी महिलाएं अपने काम के प्रति थोड़ी कम जिम्मेदार मानी जाती हैं।
बीच की उंगली
यदि किसी औरत के हाथ के बीच की उंगली आसपास की उंगलियों की अपेक्षा अधिक बड़ी है, तो हस्तरेखा विज्ञान के हिसाब से ऐसी महिला काफी ईमानदार होती है। यदि किसी महिला के बीच की उंगली सामान्य की तुलना में लंबी अर्थात बाकि उंगलियों की तुलना में लंबी (लेकिन बहुत ज्यादा लंबा नहीं) हो तो ऐसी स्त्री गंभीर स्वभाव वाली होती है।
भरी हुई उंगलियां होना
जिन लड़कियों की उंगलियां मोटी तथा भरी हुई होती हैं उनके बारे में माना जाता है कि ये लड़कियां अपने रिश्तों को लेकर बहुत गंभीर होती हैं। अगर कभी इनका अपने पति या ससुराल वालों से विवाद हो भी जाए तो ये अपने स्वभाव से बड़ी ही जल्दी स्थिति को संभाल लेती हैं। हालांकि मोटी उंगली वाली महिलाओं में बचत की प्रवृत्ति थोड़ी कम होती है और इनका स्वभाव भी कुछ खर्चीला होता है।
गोल तथा लंबी उंगलियों वाली लड़कियां
सामुद्रिक शास्त्र के कहता है कि अगर किसी लड़की की उंगलियां गोल तथा लंबी-लंबी हैं तो ऐसी लड़कियां शादी के बाद अपने पति के लिए बहुत सौभाग्यशाली होती हैं और हर परिस्थिति में अपने पति के साथ डटकर खड़ी रहती हैं। वहीं इन लड़कियों में व्यवसायिक गुण भी होते हैं जो शादी के बाद अपने पति के कार्यों में उनका खूब सहयोग करती हैं। इसलिए जिन लड़कों की शादी ऐसी उंगलियों वाली लड़कियों से होती है उनका जीवन खुशियों से भर जाता है।
लंबी और पतली उंगलियां
यदि किसी महिला के हाथ की उंगलियां लंबी और पतली होती हैं वो काफी क्रिएटिव होती हैं। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, ऐसी महिलाएं खुद पर निर्भर रहने वाली होती हैं अर्थात सामने वाले दूसरे शख्स से बहुत ज्यादा आशा नहीं रखती हैं। ऐसी महिला के बारे में माना जाता है कि ये गर्लफ्रेंड, पत्नी, दोस्त जैसे रिश्तों को बहुत अच्छे से निभाती हैं।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक