नदी में गिर गई कार, 2 की मौत

इंदौर।�मध्यप्रदेश के इंदौर में बड़ा हादसा घटित हो गया। यहां कार पुल से नदी के नीचे गिर गई। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। जिसके द्वारा बचाव कार्य प्रारंभ किया गया। इस हादसे में दो लोगों की जहां मौत हो गई तो वहीं 6 लोगों की हालत गंभीर बताई है। घायलों को उपचार के इंदौर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इंदौर में यह हादसा शनिवार की रात को हुआ। जानकारी के अनुसार घटना बरझर में चोरल नदी के पुल पर हुई। कार में सवार सभी लोग इंदौर से ओखला होते हुए ओंकारेश्वर दर्शन करने के लिए जा रहे थे। बरझर गांव में पुल पर से एसयूवी कार चोरल नदी में गिर गई। इस हादसे में कार सवार एक व्यक्ति ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। जबकि दूसरे की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। इस हादसे में आधा दर्जन लोग गंभीर बताए गए हैं। जिनको ग्रामीणों ने कार से बाहर निकाला और बड़वाह के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। चिकित्सकों ने सभी की हालत गंभीर देखते हुए इंदौर रेफर कर दिया है। बताया गया है कि तीन अलग-अलग कारों में सवार होकर 21 लोग इंदौर से ओखलेश्वर हनुमानजी के दर्शन करने के बाद ओंकारेश्वर भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए जा रहे थे। चोरल नदी के पुल से एक कार एसयूवी क्रमांक एमपी 09 सीएस 9673 नदी में समा गई। आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीण पहुंचे जिन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद बचाव कार्य प्रारंभ किया गया। कार में कुल 8 लोग सवार थे।
नदी में कार गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई। जिनमें कुणाल उम्र 26 वर्ष निवासी जगदीश नगर बाणगंगा इंदौर और आकाश पिता रमेश जाट 28 वर्ष शामिल हैं। जबकि आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों में शिव पिता श्रीकृष्ण कुशवाहा 24 वर्ष निवासी जगदीश नगर इंदौर, अमन पिता गोकुल निवासी अंजनि नगर इंदौर, लकी पिता राजेश निवासी विजय नगर इंदौर, शुभम पिता अनिल निवासी लवकुश कॉलोनी एमआर 10 इंदौर, संदीप पिता रामभरोसे निवासी महालक्ष्मी नगर इंदौर एवं अजित पिता रामजीलाल वेलोसिटी इंदौर शामिल हैं।