हर बूथ पर मजबूत होगी भाजपा, कांगड़ा-चंबा प्रभारी परमार बोले

धर्मशाला।�हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सोमवार को बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत कांगड़ा संगठनात्मक जिला की बैठक का आयोजन सर्किट हाउस धर्मशाला में किया गया। बैठक में भाजपा के कांगड़ा-चंबा प्रभारी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व सुलाह के विधायक विपिन सिंह परमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बूथ सशक्तिकरण अभियान के सभी बिंदु कार्यकर्ताओं के समक्ष रखे और बताया कि भाजपा मंडल और बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करके संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाएगी। विपिन परमार ने कहा कि भाजपा 2024 के लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुट गई है।
बूथ सशक्तिकरण अभियान पूरे प्रदेश भर में चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत संसदीय क्षेत्र, जिला, मंडल और बूथ को सशक्त बनाने के लिए पूर्ण रणनीति तैयार कर उसे धरातल पर उतारा जा रहा है। आने वाले समय में भाजपा बड़ी छलांग लगाकर लोकसभा चुनावों में सभी सीटों पर जीत हासिल करके जीत का नया रिकार्ड बनाएगी। संसदीय क्षेत्र प्रभारी ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि भाजपा साल 2024 के आम चुनावों में अच्छा प्रदर्शन करेगी। बैठक में प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर, कांगड़ा विधायक व वरिष्ठ नेता पवन काजल, प्रदेश प्रवक्ता राकेश शर्मा, प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी विश्व चक्षु, कांगड़ा संगठनात्मक जिला अध्यक्ष सचिन शर्मा, भाजपा जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष रंजू रस्तोगी, धर्मशाला मंडल अध्यक्ष डा. विशाल नैहरिया, धर्मशाला के पूर्व प्रत्याशी राकेश चौधरी, गायत्री कपूर, प्रेरणा शर्मा, शक्ति अत्री, राजनी ठाकुर आदि मौजूद रहे।