
मुंबई : अयोध्या में सोमवार (22 जनवरी) को 500 साल के इंतजार के बाद रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई। इस मौके पर बॉलीवुड, खेल और राजनीति जगत की हस्तियां वहां मौजूद थीं। बता दें कि कुछ समय पहले ही मशहूर कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को भी समारोह में आने का निमंत्रण भेजा गया था। हालांकि वे इस समारोह में नजर नहीं आए। माना जा रहा है कि अनुष्का की प्रेग्नेंसी की वजह से वे मंदिर नहीं पहुंच सके।

View this post on Instagram
इस बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसके दम पर कहा जा रहा है कि यह प्यारी जोड़ी राम मंदिर के दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंची थी। इस फोटो में एक औरत काला चश्मा लगाए भीड़ में खड़ी नजर आ रही हैं। यह औरत हूबहू अनुष्का जैसी ही दिख रही है। हालांकि उनका पूरा चेहरा नहीं दिख रहा। लोग कयास लगा रहे हैं कि विराट-अनुष्का चोरी-छिपे समारोह का हिस्सा बनने पहुंचे थे। वे शायद अनुष्का के होने वाले दूसरे बच्चे की जानकारी सार्वजनिक नहीं करना चाहते।
पूर्व में भी कई मौकों पर अनुष्का अपने बेबी बंप को छुपाती नजर आई हैं। उधर, विराट ने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली 5 मैच की सीरीज के शुरुआती दो टेस्ट से अपना नाम वापस ले लिया है। इससे भी अनुमान लगाया जा रहा है कि अनुष्का जल्द ही मां बनने वाली हैं। अनुष्का के अभी एक बेटी वामिका है। वामिका 11 जनवरी को 2 साल की हुई है। विराट-अनुष्का ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी की थी।
नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।