केजरीवाल को ईडी के समन पर अनुराग ठाकुर ने कहा, सबको पता है किसके कहने पर आप के मंत्रियों ने किया भ्रष्टाचार

नई दिल्ली केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जांच एजेंसी ईडी द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को समन भेजने को सही ठहराते हुए कहा कि सबको पता है किसके कहने पर आप के मंत्री भ्रष्टाचार कर रहे थे।

अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि,जो ईमानदारी का सर्टिफिकेट देते थे, उनका कैसे एक के बाद एक दूसरा मंत्री जेल गया और जेल जाने के बाद जमानत भी नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल सत्येंद्र जैन, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह जैसे नेताओं को ईमानदारी का सर्टिफिकेट बांट रहे थे, लेकिन सच्चाई यह है कि जब से वे सत्ता में आए हैं, एक के बाद दूसरा इनका नेता भ्रष्टाचार में लिप्त पाया गया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि अगर पिछले 8-9 वर्षों की कड़ी को जोड़ कर देखा जाए तो पता चलेगा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली से लेकर पंजाब तक कैसे व्यापक भ्रष्टाचार किया है।

ठाकुर ने तंज करते हुए कहा कि आज यह पता नहीं है कि इनके ज्यादा मंत्री जेल में है या बाहर है। इसलिए जिसका मुखिया ही ऐसा हो, जो ईमानदारी का सर्टिफिकेट बांटता हो, तो सबको पता है कि आशीर्वाद किसका था और किसके कहने पर यह भ्रष्टाचार हो रहा था और पूरा षड्यंत्र कहां से रचा जा रहा था।

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक