त्रिकालदर्शी रामायण रचयिता आदि कवि भगवान वाल्मीकि के भव्य एवं अति विशाल मेले का आयोजन जापानी पार्क में

नई दिल्ली: त्रिकालदर्शी रामायण रचयिता आदि कवि भगवान वाल्मीकि के भव्य एवं अति विशाल मेले का आयोजन ऐतिहासिक रूप में हर्ष वर्ष की भांति इस वर्ष भी रोहिणी स्थित जापानी पार्क में किया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। मेले में सनातन संस्कृति के ध्वजवाहक एवं देश और विश्व में भारतीय संस्कृति को सफलता पूर्ण पहुंचाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय रामलीला महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. वेद टंडन व डॉ. वंदना टंडन को महर्षि वाल्मीकि महोत्सव में देश के स्कूली बच्चों द्वारा की जाने वाली रामलीला को सर्वश्रेष्ठ रामलीला से पुरस्कृत किया गया। यह सम्मान उन्हें भारत में पहली बार स्कूली छात्रों द्वारा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुरुक्षेत्र में रामलीला मंचन के संयोजन के लिए भारत की सर्व श्रेष्ठ रामलीला मंचन के लिए महर्षि वाल्मीकि श्री राम रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। इस मौके पर कमल मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोहन गार्डन की प्रिसिंपल डॉ. वंदना टंडन ने बताया कि इससे पहले भी वंदना इंटरनेशनल स्कूल द्वारका, कमल मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोहन गार्डन, गुरुग्राम ग्लोबल हाइट्स स्कूल गुरुग्राम व ट्रिनिटी इंस्टीट्यूट ऑफ़ प्रोफेशनल स्टडीज ग्रेटर नोएडा के बच्चों ने श्रीलंका में रामलीला मंचन से सभी का मन मोह लिया। यही नहीं इन स्कूलों के बच्चों ने लंदन में एक समारोह के दौरान ऑनलाइन परफॉर्मेंस दे चुके हैं, जिसे लंदन वासी ने खूब सराहा।

मेले का आयोजन मुख्य संयोजक एवं दिल्ली प्रदेश भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रभारी कर्म सिंह कर्मा के नेतृत्व में यह आयोजन हुआ। जिसमें संपूर्ण भारत से लाखों की संख्या में सर्व समाज अपनी एकजुटता का परिचय देने उपस्थित हुए। डॉ. भरत झा ने कहा कि बाल्मीकि समाज चेतना संगठन दिल्ली द्वारा प्रतिवर्ष यह आयोजन होता है जिसमें मुख्य संयोजक कर्म सिंह प्रतिवर्ष अपनी भव्यता के साथ वाल्मीकि मेला आयोजित करते हैं। कर्म सिंह कर्मा ने कहा इस बार आयोजन को एक दिन भगवान वाल्मीकि के नाम शीर्षक देने का सार्थक प्रयास हुआ है। इस मौके पर पद्मश्री रमेश पतंगी भी उपस्थित रहे।