अनुराग कश्‍यप की ये है 5 बेस्‍ट फिल्‍में, जो बॉलीवुड में हुई थी हिट

नई दिल्‍ली। मशहूर डायरेक्टर (famous director) अनुराग कश्यप का आज जन्मदिन (birthday) हैं। अनुराग कश्यप ने अपने करियर (career) में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में (hit movies) दी है। लेकिन क्या आप जानते हैं उनकी पहली निर्देशित (directed) फिल्म आज तक नहीं रिलीज (release) नहीं हो पाई। बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर अनुराग कश्यप का जन्मदिन हैं। निर्देशक अनुराग कश्यप लीक से हटकर फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। निर्देशक अपनी फिल्मों के अलावा अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। इसकी वजह से वो कई बार ट्रोल भी हो जाते हैं। अनुराग कश्यप का जन्म उत्तरप्रदेश के गोरखपुर में हुआ था।
निर्देशक का शुरुआती सफर काफी संघर्ष भरा था। मनोज बाजपेयी ने राम गोपाल वर्मा को राइटर के तौर पर अनुराग कश्यप का नाम सुझाया था। इस तरह से अनुराग कश्यप को फिल्म सत्या में सौरभ शुक्ला के साथ काम करने का मौका मिल गया। साल 2003 में फिल्म पांच से की थी अनुराग ने बतौर निर्देशक शुरुवात। लेकिन उनकी ये फिल्म आज तक रिलीज नहीं हो पाई। अनुराग कश्यप को रमन राघव 2.0, मनमर्जियां, गैंग्स ऑफ वासेपुर, देव डी जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। आज उनके जन्मदिन पर हम आपको उनकी पांच बेहतरीन फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो 5 फिल्में।
अनुराग कश्यप की फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर एक मास्टर पीस है। इस फिल्म में पारिवारिक रंजिश और खून खराबे को दिखाया गया था। इस फिल्म के कैरेक्टर से लेकर डायलॉग्स तक लोगों की जुबान पर चढ़ गए थे। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्धीकी, मनोज वाजपेयी जैसे सितारे नजर आए।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक