पराली प्रबंधन पर किसानो को प्रति एकड़ मिलेगी 1000 रुपये प्रोत्साहन राशि

नूंह। उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया है कि धान कटाई का सीजन नजदीक आ गया है, इसलिए पर्यावरण एवं जन हित में किसान पराली में आग न लगायें बल्कि उसका उचित प्रबंधन करना सुनिश्चित करे। हरियाणा सरकार द्वारा पराली का मशीनों के माध्यम से प्रबन्धन करने पर प्रति एकड़ 1000 रुपए प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जायेगी। उन्होंने बताया कि किसानो को कृषि यंत्रो से पराली प्रबन्धन करने पर प्रति एकड 1000 रूपए सहायता राशि के रूप में दिए जायेंगे। पराली की जुताई करने से खेतो की उपजाऊ शक्ति बढ़ेगी, इससे किसानो को फायदा होगा, बीते दो वर्षो से स्ट्रा बेलर से फसल अवशेषों की गाँठ बनाने पर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग प्रति एकड 1000 रुपए की दर से सहायता राशि दे रहा है।
पिछले वर्ष किसानो को छह प्रकार के फसल अवशेष प्रबन्धन पर कृषि यंत्र जैसे सुपर सीडर, हैप्पी सीडर, रिवर्सिबल एम बी प्लो(पल्टू हल), जीरो टिल सीड कम फर्टिलाइजऱ ड्रिल मशीन, रोटावेटर व हेरो की मदद से फसल अवशेषों को मिटटी में मिलाये जाने पर भी प्रति एकड 1000 रुपए प्रोत्साहन राशि देने का फैसला लिया है। उन्होंने किसानो से कहा है कि धान की कटाई शुरू होने वाली है। किसान कृषि यंत्रो से पराली प्रबंधन करे, इससे धरती के मित्र कीट व पोषक तत्व नष्ट नहीं होंगे, बल्कि रासायनिक खादों पर होने वाला खर्च भी कम होगा। किसान अपना ऑनलाइन पंजीकरण कराएं : किसान अपने खेत में जिस कृषि यंत्र द्वारा पराली का प्रबन्धन करवाएं, उसका जीपीएस लोकेशन वाली तस्वीर व एक मिनट का विडियो रिकॉर्ड अपने पास अवश्य रखेंगे, पोर्टल पर पंजीकृत किसानो द्वारा किये गए पराली प्रबंधन के कार्य का सत्यापन ग्राम स्तरीय कमेटी द्वारा किया जाएगा। इसका लाभ प्राप्त करने के लिए किसान विभाग के वैब पोर्टल www.agriharyana.gov.in पर आगामी 30 नवम्बर 2023 तक अपना पंजीकरण अवश्य करवाएं तथा इससे पहले किसान का मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकृत होना अनिवार्य है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक