पांवटा साहिब में 3 दिवसीय राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव शुरू

पांवटा साहिब। यमुना किनारे बसे पांवटा साहिब शहर में मां यमुना की भव्य आरती के साथ 3 दिवसीय राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव का आगाज हुआ है। यमुना शरद महोत्सव का शुभारंभ उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डीसी सिरमौर सुमित खिमटा ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। इस दौरान एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा व तहसीलदार ऋषभ शर्मा ने डीसी सुमित खिमटा व एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा को टोपी व शॉल देकर सम्मानित किया।
3 दिवसीय राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या में गायक अनुज शर्मा ने देवा श्री गणेशा गाने से अपने कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद उन्होंने हिंदी व पंजाबी गाने गाकर खूब समां बांधा। इसके बाद इंडियन आइडल फेम कुमार साहिल ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को खूब नचाया। इसके बाद हिमाचली गायक रघुवीर सिंह ठाकुर, अतिकांत वर्मा, मुकेश शर्मा, सिमरन भारती व कपिल भारद्वाज ने अपनी-अपनी प्रस्तुतियां दीं।
इस मौके पर एसपी रमन कुमार मिणा, एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा, तहसीलदार ऋषभ शर्मा, डीएसपी मानवेन्द्र ठाकुर, बीडीओ प्रताप चौहान, नायब तहसीलदार इन्द्र कुमार, रफीक मोहम्मद, आरपी तिवारी, नगर परिषद अध्यक्ष निर्मल कौर, उपाध्यक्ष ओपी कटारिया, तपेन्द्र सैनी, मधुकर डोगरी, मेहर सिंह, अनिल शर्मा, धीरज कुमार, अनिल सैनी व इंतजार अली आदि मौजूद थे।
