5 राज्यों में विधानसभा चुनावों के प्रचार पर जाएंगे हिमाचल कांग्रेस: भाजपा नेता

शिमला। 5 राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना व मिजोरम में होने वाले विधानसभा चुनावों में हिमाचल प्रदेश के नेता भी चुनाव प्रचार करेंगे। इसके तहत सत्तारूढ़ कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के अलावा उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री एवं प्रदेश सरकार के मंत्री भी चुनाव प्रचार के लिए जा सकते हैं। इसी तरह विपक्षी भाजपा की तरफ से नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व विधायक विपिन सिंह परमार एवं पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व विधायक सतपाल सिंह सत्ती सहित अन्य वरिष्ठ नेता पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। हालांकि विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले सतपाल सिंह सत्ती सहित अन्य भाजपा नेता पार्टी के पक्ष में प्रचार करने के लिए जा चुके हैं। हिमाचल प्रदेश के नेताओं के सभी राज्यों में चुनाव प्रचार पर जाने की संभावना है। हालांकि इसके बारे में अंतिम निर्णय पार्टी आलाकमान करेगा।

5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में जहां पक्ष-विपक्ष के नेता अपनी पार्टी के पक्ष में प्रचार करेंगे, वहीं हिमाचल प्रदेश से 20 आईएएस व 10 आईपीएस अधिकारी भी चुनावी ड्यूटी पर जाएंगे। इसके लिए चुनाव आयोग ने प्रदेश के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर अधिकारियों की सेवाएं मांगी हैं। चुनाव ड्यूटी के लिए जाने वाले 20 आईएएस अधिकारियों में से नंदिता गुप्ता इन दिनों दिल्ली में ही हैं। इसके अतिरिक्त सी.पालरासू, प्रियातु मंडल, डाॅ. राजकृष्ण पुर्थी, सुदेश कुमार मोख्टा, संदीप कुमार, विनोद कुमार, ऋग्वेद मिलिंद ठाकुर, दोरजे छेरिंग नेगी, गोपाल चंद, कमल कांत सरोच, नीरज कुमार, रोहित जम्वाल, अश्वनी कुमार शर्मा, राम कुमार गौतम, पंकज राय, प्रदीप ठाकुर, विनय सिंह, हरबंस सिंह ब्रसकॉन व रीमा कश्यप के नाम शामिल हैं। इसके अलावा चुनाव ड्यूटी पर जाने वाले 10 आईपीएस अधिकारियों में जेपी सिंह, डाॅ. डीके चौधरी, गुरुदेव चंद, अनुपम शर्मा, रोहित मालपानी, डाॅ. कुशाल चंद शर्मा, डाॅ. रमेश चंद्र छाजटा, दीवाकर शर्मा, डाॅ. मोनिका तथा भगत सिंह शामिल हैं।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक