शनिश्चिरी अमावस्या पर गांधीनगर शनि मंदिर पर 151 किलो खीर का लगेगा भोग

भीलवाड़ा। शहर के गांधीनगर स्थित शनि देव मंदिर पर शनिचरी अमावस्या के उपलक्ष्य पर मंदिर में फूलों की साज सजावट व विद्युत साज सजावट की जाएगी। महंत पंडित गुलाबचंद जोशी ने बताया कि शनिचरी अमावस्या के पावन पर्व पर भक्तों का सैलाब उम्र पड़ता है, बड़ी मुश्किल से यह योग बन पाता है और यह योगबहुत ही शुभ है, इस दिन पूजा अर्चना दान पुण्य करने से पितृ दोष भार हल्का होता है। शनि देव की कृपा बनी रहती है और ठीक 12.00 महाआरती के उपरांत 151 किलो खीर के प्रसाद का वितरण भी किया जाएगा। समिति अध्यक्ष हीरा जोशी व व्यवस्थापक रवि जोशी ने बताया कि अमावस्या हेतु व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई।
