लोनी विधायक ने किए कैला मां के दर्शन, बहोरा भगत से लिया आशीर्वाद

करौली। करौली गाजियाबाद के लोनी विधानसभा सीट से विधायक, सपोटरा विधानसभा चुनाव प्रभारी नंदकिशोर गुर्जर ने रविवार देर शाम को कैलादेवी के दर्शन किए। वे भाजपा पदाधिकारियों के साथ केंद्रीय योजनानुसार करौली-सपोटरा विधानसभा की पार्टी बैठक में जाने से पूर्व राजराजेश्वरी कैला मां के दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने देश व प्रदेश वासियों के कल्याण के लिए आशीर्वाद मांगा। माता के अनन्य भक्त बाबा बहोरा भगत का आशीर्वाद भी लिया। इस दौरान बहोरा भगत के सेवक प्रदीप भगतजी, जसवीर गुर्जर, राजवीर गुर्जर ने विधायक का स्वागत किया। विधायक कीरत सिंह गुर्जर, जिला महामंत्री करौली धीरेंद्र बैंसला, डीसीबी डायरेक्टर सत्यपाल सिंह, चेयरमैन शिशपाल सिंह जंधेड़ा, पूर्व मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण महेरा, हिम्मत सिंह जादौन, पप्पू वाल्मीकि, रूप सिंह मीणा लंगड़ापुरा सहित पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों का दर्शन करने के बाद साफा एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया। बहोरा भगत परिवार के साथ विधायक।
