चाणक्य के अनुसार इन गलती से माँ लक्ष्मी होती नाराज

जीवन में जब इंसान के कष्ट आते हैं तो सहारा देने वाला कोई नहीं होता है। जिस व्यक्ति पर माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है वह व्यक्ति हमेशा सुखी रहता है लेकिन जिस पर से माता लक्ष्मी की कृपा ही चली जाती है उसके घर में हमेशा दरिद्रता वास करती है और वह कभी सुखी नहीं रहता। आचार्य चाणक्य ने भी धन को लेकर कई बातें बताई हैं। चाणक्य नीति के अनुसार कुछ ऐसी गलतियां हम कर देते हैं जिसकी वजह से हमें मेहनत के अनुसार भी फल नहीं मिलता है और माता लक्ष्मी हम पर नाराज हो जाती हैं।
समय का मूल्य
चाणक्य के अनुसार जो व्यक्ति समय का मूल्य नहीं समझता है उस पर माता लक्ष्मी की कृपा कभी नहीं रहती है। समय की बर्बादी करने वाले व्यक्तियों पर माता लक्ष्मी जी नाराज हो जाती हैं।
बुरी आदतों में लिप्त
चाणक्य के अनुसार जो लोग बुरी आदतों में लिप्त होते हैं उन पर भी माता लक्ष्मी की कृपा नहीं रहती है। कहते हैं जब इंसान के पास अपार धन हो जाता है तो वह अहंकार में परिपूर्ण हो जाता है और वह बुरी आदतें भी करने लगता है जिसके चलते माता लक्ष्मी जी नाराज हो जाती हैं।
व्यवहार
हम लोग अगर किसी व्यक्ति के साथ गलत व्यवहार करते हैं तो हमारा जीवन हमेशा कष्ट में रहता है। बड़े बुजुर्गों का अनादर करने से माता लक्ष्मी जी नाराज हो जाती हैं और घर में आए दिन झगड़े हुआ करते हैं।
धन का व्यय
चाणक्य के अनुसार लक्ष्मी बहुत चंचल से बात की होती है और जिसके पास धन आ जाता है वह धन का व्यय अधिक करने लगता है। जब गलत चीजों में पैसा खर्च होने लगता है तो माता लक्ष्मी उस घर से चली जाती हैं और दरिद्रता वास करने लगती है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक