स्क्रैप गोदाम से 945 किलो तांबा चोरी, 3 आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर। जोधपुर की राजीव गांधी नगर थाना पुलिस ने कबाड़ी के गोदाम से 945 किलोग्राम तांबा चुराने के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें कोर्ट में पेश किया गया है। फिलहाल पुलिस अब इनसे वारदात को लेकर पूछताछ कर रही है। जिसमें चोरी की कई अन्य वारदातें भी खुलने की संभावना है।
बता दें कि 15 सितंबर को एक कबाड़ी के गोदाम से लोहे की जाली काटकर कर चोर तांबे के 19 कट्टे चुरा कर ले गए। जिसमें 945 किलोग्राम तांबा भरा हुआ था। चोरी हुए तांबे की कीमत लगभग 8 लाख रुपए बताई जा रही है। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।
थाने में दी रिपोर्ट में मयंक नाहटा ने बताया की उनका कबाड़ी का गोदाम जय एंटरप्राइजेज के नाम से है। 15 सितंबर को रात 9 बजे गोदाम से घर गए थे। 16 सितंबर को सुबह 9 बजे गोदाम आए तो तांबे के 19 कट्टे गायब मिले। उसमें रखा 945 किलोग्राम तांबा गायब था। सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो पूरी वारदात का पता चला।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक