कई मांगो को ले गड़हनी प्रखंड कार्यालय पर आन्दोलन को ले तैयारी को हुवा बैठक

गड़हनी। प्रखंड क्षेत्र के गड़हनी के बनास नदी के पास दुर्गा मंदिर के धर्मशाला के परिसर में पेंशन,राशन,भूमि,सुरक्षा, स्वास्थ सेवा और सुदृढ़ व्यवस्था
के लिए समाजिक कार्यकर्ता, पीड़ित व्यक्ति और दिव्यांग संगठन पीडब्ल्यूडी के नेतृत्व में गड़हनी प्रखंड कार्यालय पर 07/11/2023 मंगलवार साढ़े ग्यारह बजे से गडहनी प्रखंड मुख्यालय पर आन्दोलन करने को लेकर तैयारी करने से संबंधीत दिव्यांग संगठन पीडब्ल्यूडी के वरिष्ठ नेता आकाश गौरव, समाजिक कार्यकर्ता विनोद गिरी, दीपक कुमार ओझा, वार्ड सदस्य माधुरी देवी के सामूहिक अध्यक्षता में बैठक किया गया। साथ ही प्रेस वार्ता भी किया गया ।जिस बैठक व वार्ता में 09 सूत्रीय मांगों पर आन्दोलन किया जाएगा।जिसमे मुख्यत:मांग हैं जो इस प्रकार से-1. समाजिक सुरक्षा पेंशन बढ़ाने2. कर्मचारियों द्वारा किए गए भूमि अधिग्रहण को सुधारना3. जल नल योजना को सुदृढ़ करना4. राशन वितरण प्रणाली में हो रही धांधली को सुधारने5. अन्त्योदय के तहत सभी दिव्यांग बंधुओं को राशन उपलब्ध कराना6. स्कूल, अस्पताल और आंगलवाड़ी में हो अनियमितता को व्यवस्थित करने
7. प्रखंड स्थरीय खेल मैदान और कोल्डस्टोजेज का निर्माण
8. बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ दिल्ली के तर्ज पर बिजली दर बहाल करने
9. पत्रकारों की सुरक्षा और मजीठिया वेतनबोर्ड लागू करने
जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।
यह आंदोलन गड़हनी प्रखंड मुख्यालय पर सामाजिक कार्यकर्ता बिनोद गिरी,दीपक कुमार ओझा वार्ड सदस्य माधुरी देवी और पीडब्ल्यूडी की अध्यक्षता में की जाएगी।बैठक व वार्ता में जमीला, दीपक कुमार, योगिंदर, डब्लू, मुन्ना, सोना देवी, मीरा देवी, शांति कुअर,मीना खातून, अनवरी खातून, देवांति कुअर सीता, तारा मनी, बजरंगी ललिता के साथ सदस्य और ग्रामीण जनता उपस्थित रहे ।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक