वास्‍तु अनुसार रोज सुबह करें ये आसान उपाय

हर कोई चाहता है कि उसके घर में सुख-समृद्धि (Prosperity) रहे। इसके लिए घर में पॉजिटिव एनर्जी (Positive Energy) का होना बेहद आवश्यक है मगर वास्‍तु दोष (Vastu Dosh) सहित कई वजहों से ऐसा नहीं हो पाता है। जिसके चलते घर में फैली निगेटिविटी (Negativity) हमारी लाइफ पर बुरा प्रभाव डालती है, जो पैसों की तंगी, बीमारियों और दुख-दर्द की वजह बनती है। वास्‍तु शास्‍त्र (Vastu Shastra) में घर (Home) की नकारात्‍मकता ऊर्जा को बाहर करके सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार करने के कुछ कारगर उपाय बताए गए हैं।
रोज करें ये आसान उपाय
घर में हमेशा सकारात्‍मकता बनाए रखने के लिए ये अचूक उपाय (Remedies) रोज करना आवश्यक है। हालांकि ये उपाय बहुत आसान हैं और इन्‍हें करने में अधिक वक्त भी नहीं लगता है।
रोजाना सुबह घर की देहरी धोएं
रोज सुबह घर का मुख्‍य द्वार और खिड़कियां जरूर खोल दें। इसके बाद मुख्‍य द्वार की दहलीज को चुटकी भर हल्‍दी मिले पानी से जरूर धोएं। ऐसा करने से देवी लक्ष्‍मी खुश होकर धन प्रदान करती हैं।
मुख्य गेट पर बनाएं स्‍वास्तिक
मुख्‍य दरवाजे से हमेशा सकारात्‍मक ऊर्जा का प्रवाह हो इसके लिए रोज सुबह दरवाजे पर स्‍वास्तिक जरूर बनाएं। साथ में शुभ-लाभ भी जरूर लिख दें। ऐसा करने से घर में कभी धन-धान्‍य की कमी नहीं होती।
बनाएं रंगोली
 मुख्य द्वार के दोनों तरफ आटे से छोटी रंगोली बना लें। यह बेहद शुभ मानी जाती है। वैसे तो यह काम रोजाना करना चाहिए मगर संभव न हो तो सप्ताह में कम से कम एक बार अवश्य रंगोली बनाएं।
जलाएं कपूर
रोज सुबह-शाम कपूर जला कर पूरे घर में घुमाएं। घर में सकारात्‍मकता लाने का यह अचूक उपाय माना जाता है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक