घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर जलाया

हजारीबाग: हजारीबाग में अपराधियों ने शर्मनाक घटना को अंजाम दिया है। यहां महिला से दुष्कर्म करने में अपराधी नाकाम रहे तो उसे जला दिया। इस घटना में महिला गंभीर रूप से झुलस गई है। महिला के हाथ,पैर के साथ शरीर के कई अंग जल गए है। जानकारी के अनुसार महिला 60-65 प्रतिशत तक जल गई है। महिला को आनन-फानन में हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां से स्थिति गंभीर होने पर उसे रिम्स रेफर कर दिया गया। यहां डॉ.एम सरावगी के यूनिट में चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पिता ने परिवार और पड़ोसियों पर लगाया आरोप
महिला के पिता ने बताया कि उसकी बेटी की शादी 3 साल पहले हुई थी। बेटी अपनी शादीशुदा जिंदगी में बहुत खुश थी। परिवार के कुछ लोगों ने बेटी की खुशी देखी नहीं गई। पीड़िता के पिता ने दामाद की बहन के बेटे और पड़ोसियों पर आरोप लगाया है। पिता ने कहा कि शनिवार को दोपहर 1बजे बेटी अपने घर में अकेली थी। इसी दौरान तीन से चार युवक उसके घर में पहुंचे। बेटी के साथ गंदी हरकत करने की कोशिश करने लगे। बेटी ने विरोध किया तो उसे खटिया में बांधकर आग लगा दिया। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।
{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक