धर्म-अध्यात्म

मकर संक्रांति का जाने शुभ मुहूर्त

ज्योतिष न्यूज़ :सनातन धर्म में कई सारे पर्व  मनाए जाते हैं और सभी का अपना महत्व होता है लेकिन मकर संक्रांति को बेहद ही खास माना गया है जो कि हर साल 14 जनवरी को मनाई जाती है इस बार यह पर्व 15 जनवरी दिन सोमवार को मनाया जाएगा।

इस दिन भगवान सूर्यदेव की पूजा का विधान होता है। मकर संक्रांति के दिन स्नान दान व पूजा पाठ करना लाभकारी माना जाता है मान्यता है कि ऐसा करने से देवी देवताओं की असीम कृपा प्राप्त होती है और सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। मकर संक्रांति के दिन पूजन के लिए केवल 1 घंटा 45 मिनट का ही वक्त मिल रहा है ऐसे में आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा पूजन का शुभ मुहूर्त बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।

मकर संक्रांति पर शुभ मुहूर्त—
मकर संक्रांति को देशभर में अलग अलग नामों से जाना जाता है इस साल यह पर्व 15 जनवरी को मनाया जाएगा।

मकर संक्रांति पर स्नान दान व पूजा के लिए शुभ मुहूर्त 15 जनवरी दिन सोमवार को सुबह 7 बजकर 15 मिनट से 9 बजे तक प्राप्त हो रहा है यानी इस साल मकर संक्रांति पर स्नान दान व पूजा के लिए केवल 1 घंटा 45 मिनट का समय ही प्राप्त होगा। इस शुभ मुहूर्त में स्नान आदि करने के बाद भगवान की पूजा कर गरीबों व जरूरतमंदों को दान जरूर करें। ऐसा करने से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं।

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक