युवक के दोस्त ने नशीला पदार्थ खिलाकर महिला से किया दुष्कर्म

लखीमपुर खीरी। थाना नीमगांव क्षेत्र में साथी चालक ने अपने दोस्त के घर जाकर उसकी मां को कोई नशीला पदार्थ खिला दिया और दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लिया। आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला को कई बार अपनी हवश का शिकार बना चुका है। पीड़ित महिला ने जब उसकी बात नहीं मानी तो वीडियो वायरल कर दिया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
थाना नीमगांव क्षेत्र की एक पीड़ित महिला ने बताया कि उसका पुत्र ट्रक चालक है। थाना फरधान क्षेत्र के गांव रौसा निवासी चालक रियासत उसके पुत्र का दोस्त है। आरोप है कि जुलाई 23 को आरोपी रियासत पुत्र के साथ उसके घर आया। रात में कोई नशीला पदार्थ खिला दिया। बेसुध होने पर उसके साथ दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो भी बनाई। उसके बाद से वह महिला को ब्लैक मेल कर उसकी आबरू से खिलवाड़ करता रहा। महिला जब भी विरोध करती तो आरोपी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता था।
महिला का कहना है कि परेशान होकर जब उसने आरोपी की बात नहीं मानी तो उसने वीडियो को वायरल कर दिया। पीड़ित ने आरापी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। एसअ ो अजीत कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
