विटामिन बी-12 की कमी कैसे करे पूरी

सेहतमंद रहने के लिए शरीर को विटामिन, मिनरल, प्रोटीन्स, कार्बोहाइड्रेट्स समेत अन्य आवश्यक तत्वों को जरूरत पड़ती है। इनमें एक आवश्यक पोषक तत्व विटामिन बी-12 है, जो सेहत के लिए बहुत जरूरी है। इसकी कमी से सिरदर्द, सांस फूलना, मुंह में छाले, जीभ में दाने, कमजोरी, सुस्ती आदि समस्या होती है। इसके लिए रोजाना डाइट में विटामिन बी-12 रिच फूड्स को जरूर शामिल करें। आप शरीर में विटामिन बी-12 की कमी को दूर करने के लिए इन चीजों का सेवन करें। आइए जानते हैं-
-दही में प्रोटीन और विटामिन बी-12 प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके लिए रोजाना दही का सेवन करें। हालांकि, एक चीज का ध्यान रखें कि दही में चीनी मिक्स कर न खाएं और न ही बाजार से खरीदकर दही खाएं। आप टेस्ट बढ़ाने के लिए पके आलू के साथ दही का सेवन करें। इसके अलावा, दही में बेरीज मिलाकर भी सेवन कर सकते हैं।
– शरीर में विटामिन बी-12 की कमी दूर करने के लिए आप डाइट में चुकंदर को शामिल कर सकते हैं। चुकंदर में फाइबर, आयरन, पोटेशियम और विटामिन बी-12 प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। चुकंदर बालों के लिए फायदेमंद होता है। साथ ही त्वचा के लिए भी चुकंदर लाभकारी होता है। इससे शरीर में रक्त संचार सही से होता है।
-सोयाबीन से टेम्पेह तैयार किया जाता है। इसमें टोफू की तुलना में टेम्पेह में ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है। इसमें विटामिन-बी12 प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। साल 2014 की शोध से से पता चला है कि टेम्पेह में विटामिन-बी 12 पाया भी जाता है। साथ ही अन्य आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं।
-आप विटामिन-बी-12 की कमी दूर करने के लिए गाय के दूध का सेवन कर सकते हैं। इसमें विटामिन-बी12 प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा, गाय के दूध में प्रोटीन, कैल्शियम, फास्फोरस और पोटेशियम पाया जाता है। इसके लिए रोजाना 2 कप गाय का दूध जरूर पिएं।
-पालक में विटामिन बी-12 प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके लिए डाइट में पालक को शामिल कर सकते हैं। आप पालक की सब्जी, सूप और सलाद बनाकर सेवन कर सकते हैं।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक