Breaking NewsTop Newsभारतराज्यहरियाणा

बंद घर में लगी भीषण आग, मची थी अफरा-तफरी

फतेहाबाद। फतेहाबाद जिले के गांव मोहम्मदपुर रोही में अपने पति से अलग किराये के मकान में रह रही विवाहिता के घर पर अचानक आग लग गई। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके पति व ससुरालजनों ने उसे व उसके बच्चों की मारने की नीयत से उसके घर में आग लगा दी। जबकि वह सभी घर से बाहर गए हुए थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

पीड़िता ने बताया कि उसका विवाह करनाल के वीरबढ़वाला गांव में संदीप के साथ हुआ था। उसकी दो बेटियां व एक बेटा है। उसका आरोप है कि शादी के बाद उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। उससे मारपीट की जा रही थी। उसने बताया कि उसका पति, सास, जेठ व जेठानी के लड़के उसको प्रताड़ित करते हैं। उसका पति दिल्ली में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है और वहीं रहता है। अब वह कुछ महीने से गांव में ही किराये के मकान पर रह रही है। उसके मायके वाले उसे खर्चा पानी देते हैं। 15-20 दिन पहले उसका पति घर आया हुआ था। वह और उसके ससुरालजन उसे अपने घर ले आए।

आरोप है कि बाद में फिर उसकी सास ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। बच्चों की छुट्टियां होने पर वह बच्चों के साथ अपनी बहन के पास दिल्ली चली गई और 5 जनवरी को अपने घर पर वापस आना था। जिसका उसकी सास को पता था। महिला ने बताया कि 5 तारीख को गांव आने के बाद वह बच्चों सहित फतेहाबाद आ गई थी। आरोप है कि उसके उक्त ससुरालजनों ने पीछे से उसे व उसके बच्चों को मारने की नीयत से उसके घर में आग लगा दी, जिससे सारा सामान जल कर राख हो गया।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक